फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Instructions for termination of non-attending doctor

गैरहाजिर डॉक्टर की सेवा समाप्ति का निर्देश

Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Instructions for termination of non-attending doctor
गैरहाजिर डॉक्टर की सेवा समाप्ति का निर्देश
विज्ञापन

महराजगंज/फरेंदा। प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार खेल एवं युवा कल्याण एवं पंचायती विभाग राज्यमंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने बुधवार को फरेंदा सीएचसी, सस्ते गल्ले की दुकान व सदर कोतवाली का निरीक्षण किया। अस्पताल की कमियों को शीघ्र दूर करने की हिदायत दी। शिकायतों के निस्तारण की जानकारी शिकायतकर्ता को फोन करके ली। सीएचसी पर तैनान डॉ. शोभित मोहन अनुपस्थित चल रहे थे। प्रभारी मंत्री ने डॉक्टर की सेवा समाप्ति के लिए सीएमओ को पत्र भेजने के लिए निर्देशित किया।
प्रसूता मनीषा देवी से अस्पताल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी लेने के साथ उनके परिजनों से मोबाइल फोन पर वाता कर हाल जाना। वह ओपीडी पहुंचे। मरीजों के रजिस्टर में मोबाइल फोन नंबर अंकित न होने व टूटी कुर्सी देखकर नाराजगी जाहिर की। अधीक्षक से अस्पताल में बेड की संख्या पूछा तो पता चला कि 30 बेड का अस्पताल है, लेकिन एक भी मरीज भर्ती नहीं था। वैक्सीन के बारे में भी अधीक्षक से जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के साथ उचित व्यवहार व उनकी सुविधा का ध्यान देने की हिदायत दी।
विज्ञापन

इसके बाद प्रभारी मंत्री फरेंदा क्षेत्र के पिपरा विश्वभंरपुर के सरकारी राशन की दुकान पर पहुंचे। उन्होंने पात्र गृहस्थी कार्ड के लाभार्थी मीना देवी से राशन मिलने के बारे में पूछा तो सभी ने राशन मिलने की बात कही। गांव में 399 पात्र गृहस्थी तथा 13 अंत्योदय के कार्ड हैं। गांव वालों ने बताया कि सफाई व कीटनाशक दवाओं का छिड़काव हुआ है। राज्य मंत्री सदर कोतवाली का भी आकस्मिक निरीक्षण कर आगंतुक, थाना समाधान दिवस, जीडी रजिस्टर, बंदीगृह, पुलिस बैरक, आवास व मेस का निरीक्षण किया। पुलिस बैंरक पुरानी होने के कारण मरम्मत के लिए एसपी को निर्देशित किया। इस दौरान डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एसडीएम राजेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कोरोना से बचाव कार्यों में जनप्रतिनिधियों से भी लें सुझाव’
महराजगंज। जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जिले में कोरोना से बचाव की तैयारियों को दुरुस्त रखा जाए। वह बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बचाव कार्यों में जनप्रतिनिधियों के सुझाव भी लिए जाएं। संसाधनों की बेहतर उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार ने कोरोना से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। बेड एवं ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ सीएचसी गोपाला घुघली में ऑक्सीजन युक्त 50-50 बेड होने के बारे में बताया। परतावल में ऑक्सीजन प्लांट के टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की बात कही। बैदा में ऑक्सीजन प्लाट संचालित होने की जानकारी दी। गेहूं क्रय की समीक्षा में बताया गया 14356 किसानों से 6.38 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। 72 प्रतिशत भुगतान हो चुका है। प्रभारी मंत्री ने निर्देश दिए कि 15 जून तक तीव्र गति से क्रय करना सुनिश्चित करें। किसानो के मोबाइल फोन नंबर रजिस्टर पर अंकित करें, ताकि सत्यापन में परेशानी न हो। पूर्ति विभाग के जिम्मदारों को निर्देशित किया कि वे राशन वितरण की तैयारियों को समय से पूरा करें। पीएम स्वनिधि योजना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान सांसद पंकज चौधरी, सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया, ज्ञानेंद्र सिंह, सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता, सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, अपर एसडीएम अविनाश कुमार, डिप्टी आरएमओ अखिलेश सिंह, डीपीआरओ केबी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed