{"_id":"60fc45128ebc3e57fd78c9a5","slug":"inspection-will-be-conduct-of-go-aashraya-centre-maharajganj-news-gkp4030663193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के सभी गो आश्रय स्थलों व संरक्षण केंद्रों की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के सभी गो आश्रय स्थलों व संरक्षण केंद्रों की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी गो आश्रय स्थलों व संरक्षण केंद्रों की होगी जांच
- मुख्यमंत्री के निर्देश पर की जाएगी जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर जिले में संचालित होने वाले सभी गो आश्रय स्थल व गो संरक्षण केंद्रों की जांच की जाएगी। जांच कर अविलंब रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कुशीनगर के उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे निर्धारित प्रारूप पर जांचकर शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर के सभी गो आश्रय स्थल एवं गो संरक्षण केंद्रों की जांच के निर्देश देते हुए नोडल अधिकारियों की तैनाती कर दी है। जिले में भी संचालित होने वाले सभी 23 गो-संरक्षण केंद्रों की जांच के लिए कुशीनगर के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश त्रिपाठी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्धारित प्रारुप पर पशुओं की सुरक्षा, उनके संरक्षण एवं संवर्द्धन से जुड़ी रिपोर्ट को मांगा है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि शासन केे निर्देश के क्रम में जिले के सभी गो आश्रय स्थल व गो संरक्षण केंद्रों की जांच होनी है।
इन 11 बिंदुओं पर देनी होगी रिपोर्ट
रिपोर्ट में भ्रमण किए गए स्थलों की संख्या, निराश्रित गोवंश की संख्या, भ्रमण के दौरान संरक्षित निराश्रित गोवंश, वर्षा ऋतु से बचाव के प्रबंध किए गए गो आश्रय स्थलों की संख्या, भ्रमण के दौरान स्थापित कराए गए भूसा बैंक की संख्या, भूसा बैंक के भंडारण की क्षमता, गो आश्रय स्थलों पर पूर्व से बिना टैग वाले पशुओं की टैगिंग, मनरेगा योजना से गो आश्रय स्थलों पर कराए गए कार्यों की संख्या, पोषण मिशन अंतर्गत सुपुर्दगी में दी गई दुधारू गाय की संख्या, मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के अंतर्गत सुपुर्दगी में दिए गए गो वंश की संख्या तथा पोषण मिशन व मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत लाभान्वित परिवार की संख्या का विवरण देना होगा।
विज्ञापन
इन स्थलों की प्रस्तावित है जांच
शासन द्वारा नामित किए गए नोडल अधिकारी द्वारा मधवलिया गोसदन, घुघली व निचलौल के कान्हा हाउस, अहमदपुर व कोट कम्हरिया के वृृहद गो संरक्षण केंद्र, सिसवा में पंजीकृत श्रीकृष्ण गोशाला, मैैरी, झरवलिया, पिपरिया, चेहरी व चकदह के अस्थाई गो आश्रय स्थल तथा झिंगटी, सीहाभार, नवाबीघाट, नई कोट, कमासिन खुर्द, चंदनचाफी, बैठवलिया, चरगहा, चौक, परतावल, सेमरा महाराज व पिपरा परसौनी की जांच की जाएगी।