{"_id":"637e742784dd876b1a2e9a2b","slug":"inspection-to-development-works-maharajganj-news-gkp4585053188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीडीओं की समीक्षा बैठक 18-05-20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीडीओं की समीक्षा बैठक 18-05-20
विज्ञापन
'आयुष्मान कार्ड से कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न हो'
महराजगंज/फरेंदा। कार्यालय कक्ष के अलावा फरेंदा ब्लॉक सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने फरेंदा विकास खंड में हो रहे विकास कार्यो का भी निरीक्षण किया।
मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोंगरवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी आयुष्मान कार्ड बनावाने में विशेष रूचि लें। जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ लेने से वंचित न रहे। सचिव ग्राम पंचायत में बने सचिवालय पर रोस्टर के अनुसार उपस्थित रह कर कार्य करें। साथ ही गांवों में खेल मैदान, स्टेडियम, मनरेगा पार्क बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि समूहों, पंचायत सहायकों को समय से मानदेय दिया जाए। गांवों के विकास के लिए प्रधानों का सहयोग अपेक्षित है। सभी मिलकर विकास कार्यों में रूचि लें। इस दौरान खंड विकास अधिकारी एसएन शुक्ला, एडीओ पंचायत वीरेंद्र यादव,अंकित श्रीवास्तव, रजनीश सिंह, संतोष यादव, परमेश्वर दूबे, ग्राम रोजगार सेवक संतोष दूबे आदि मौजूद रहे।
-----------------------
बागापार में सबसे कम कार्ड बने
महराजगंज। सदर सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में बैठक की। जिसमें आयुष्मान कार्ड बनवाने में तेजी लाने का निर्देश दिए। अधीक्षक ने कहा कि सदर ब्लॉक के चेहरी और बागापार में सबसे कम कार्ड बने हैं। प्रत्येक गांव के पंचायत भवन पर पंचायत सहायक को मौजूद रहने के निर्देश है। आशा कार्यकर्ताओं को आयुष्मान कार्ड बनवाने में सहयोग करने के लिए निर्देशित किया गया है, इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान दुर्गेश सिंह, डीसीपीएम संदीप त्रिपाठी, बीसीपीएम लवली वर्मा, बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।