फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Insomnia is making young people vulnerable to diabetes

Maharajganj News: अनिद्रा से शुगर की चपेट में आ रहे युवा

Wed, 18 Feb 2026 02:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Insomnia is making young people vulnerable to diabetes
खानपान में लापरवाही व अनियमित दिनचर्या बन रहा कारण
विज्ञापन

मंगलवार को 626 रोगियों का जिला अस्पताल में किया गया उपचार
महराजगंज। खानपान के प्रति लापरवाही व अनियमित दिनचर्या युवाओं की नींद छीन रहा है। समस्या यहीं तक नहीं बल्कि इसके बाद शुगर तक पहुंच रही है। मंगलवार को ओपीडी में 24 रोगी ऐसे मिले जो अनिद्रा से प्रभावित होकर पहुंचे। जांच में तीन में शुगर तो एक रोगी में मनोरोग के लक्षण मिले। चिकित्सकों ने जांच रिपोर्ट व लक्षण के आधार पर दवा व एहतियात का परामर्श दिया।
मंगलवार को जिला अस्पताल में 626 रोगियों का उपचार किया गया। इस दौरान सबसे अधिक रोगी सर्दी, जुकाम व बुखार, खांसी के रहे। जबकि अनिद्रा से प्रभावित होकर 24 रोगी पहुंचे जिनकी जांच रिपोर्ट देखकर डॉ. शुभांबुज ने जांच रिपोर्ट देखकर दवा व जरूरी एहतियात बरतने का परामर्श दिया। उन्होंने बताया कि युवाओं में अनियमित खानपान व खराब जीवनशैली अनिद्रा का कारण बन रहा है। अधिक दिन तक यह रहता है तो शुगर का लेवल बढ़ जाता है। मंगलवार को इस समस्या से प्रभावित 24 रोगी जिला अस्पताल पहुंचे, तीन में शुगर व एक में मनोरोग के लक्षण पाए गए।
विज्ञापन

मंगलवार को अनिद्रा की शिकायत लेकर पहुंचे रोगियों में सभी मनोरोगी तो नहीं मिले लेकिन एक में लक्षण दिखा। उसमें चिड़चिड़ापन और गुस्सा जल्दी आने की समस्या थी। खानपान स्तर सुधारने के साथ योग ध्यान की सलाह रोगियों को दी गई। योग और व्यायाम से ही अनिद्रा व मनोरोग से निजात मिल सकती इसलिए इसकी सलाह विशेष रूप से दी जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
- समय पर सोने व जागने की टाइमिंग फिक्स करें और अनुपालन करें।
- नाश्ते में अंकुरित अनाज और फल सलाद का सेवन अधिक करें।
- भोजन में रोटी की मात्रा बढ़ाएं चावल कम करें।
- नियमित योग व व्यायाम की आदत डालें और इसका समय तय करें।
- बिना जांच कराए अथवा सलाह लिए कोई उपचार न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed