{"_id":"698f7aedc66729d9ec0e3357","slug":"innovation-is-doing-something-in-a-new-way-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-171532-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसी कार्य को नए तरीके से करना ही नवाचार है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसी कार्य को नए तरीके से करना ही नवाचार है
Sat, 14 Feb 2026 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
चौक बाजार। किसी कार्य को नए तरीके से करना ही नवाचार है। यह रचनात्मक प्रक्रिया है, जिसके जरिए हमें नई तकनीक, नए विचार तथा नए ज्ञान के माध्यम से नए अवसर उत्पन्न करना है। शिक्षक शिक्षण कार्य के साथ काउंसलर की भूमिका निभाकर छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना होगा।
यह विचार महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के वरिष्ठ सदस्य डाॅ. शैलेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार को शिक्षकों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम में व्यक्त किया। कार्यक्रम में दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, दिग्विजयनाथ बालिका इंटर कॉलेज तथा गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा कि परिवर्तन किसी व्यक्ति या समाज को स्फूर्ति, चेतना, ऊर्जा व नवीनता प्रदान करता है। नवाचार कोई नया कार्य करना नहीं, बल्कि किसी भी कार्य को नए तरीके से करना है। कार्यक्रम में तीनों केंद्रों के संयोजक डॉ. मनीषा त्रिपाठी, रमेश कुमार सिंह, प्रतिभा पांडेय सहित दीपेंद्र पांडेय, डॉ. राकेश कुमार तिवारी समेत अन्य शिक्षकों ने भी अपने अनुभव को साझा किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रामपाल यादव, प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव, प्रधानाचार्या सपना सिंह आदि माैजूद रहे। ा