फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Innocent's breath stopped, mother who went to Nepal did not return

मासूम की थमी सांसें, नेपाल गई मां नहीं लौटी

Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Innocent's breath stopped, mother who went to Nepal did not return
मासूम की सांसें थमीं, नेपाल गई मां नहीं लौटी
विज्ञापन

मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो छोड़ गई थी मां
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। चार साल के मासूम की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मां उसे अस्पताल में छोड़कर नेपाल चल गई। जबकि मासूम ने अस्पताल में जिंदगी और मौत से संघर्ष करते हुए बृहस्पतिवार रात को अंतिम सांस ले ली। मासूम की मौत के बाद शनिवार तक कोई परिजन अस्पताल नहीं पहुंचा। अब प्रशासन मासूम का अंतिम संस्कार कराएगा।

जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल के इंसेफेलाइटिस आईसीयू में भर्ती मासूम नेपाल के नवलपरासी जिले के एक गांव का रहने वाला था। उसे तेज बुखार के साथ झटका आ रहा था। 12 मई को मां उसे लेकर महराजगंज जिला अस्पताल आई थी। चिकित्सकों ने इंसेफेलाइटिस का लक्षण देख मासूम को इंसेफेलाइटिस आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया था। चिकित्सकों की जांच में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की पुष्टि हुई। चार दिन बाद भी बुखार कम नहीं हुआ तो 18 मई को उसकी कोरोना जांच कराई गई। मासूम की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद मां मासूम को अस्पताल में छोड़कर चली गई। इंसेफेलाइटिस वार्ड में मासूम की देखभाल कई दिनों तक नर्सों के भरोसे चलता रहा, लेकिन चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों की लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। मासूम ने इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात दम तोड़ दिया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि मासूम को बचाने की भरसक कोशिश की गई, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। वहीं मृत मासूम के परिजनों का इंतजार शनिवार तक किया गया, लेकिन कोई आया नहीं। अब प्रशासन की देखरेख में मासूम का अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed