फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Innocent injured in collision between car and tempo dies

Maharajganj News: कार और टेंपो की टक्कर में घायल मासूम की मौत

Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 04 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Innocent injured in collision between car and tempo dies
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे मनिकौरा चौराहे के पास कार और टेंपो में टक्कर हो गई थी। इसमें टेंपो में एक आठ माह के मासूम समेत सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे में घायल मासूम की जिला अस्पताल मे मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के मनिकौरा चौराहे के पास सोनौली की तरफ से फरेंदा सवारियों से भरी टेंपो कार से टकरा गई थी। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। घटना में टेंपो में सवार रंजू देवी 45 निवासी कवलदह व शांति 21 के साथ आठ माह का मासूम रामकेश सहित जरीना खातून 23 निवासी पुरंदरपुर, शांति 21 निवासी कवलदह व शानिया खातून निवासी पुरंदरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के दौरान घायल हुए मासूम रामकेश को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकिसकों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष पुरंदरपुर धर्मेंद्र कुमार सिंह ने केस दर्ज करने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed