फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Injured old man died during treatment

Maharajganj News: घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत

Thu, 31 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 31 Jul 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Injured old man died during treatment
मिठौरा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा शीतलापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हुए 75 वर्षीय वृद्ध की बुधवार को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थानाक्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया निवासी सजन भारती (75) मंगलवार की शाम को सिंदुरिया महराजगंज मार्ग पर शीतलापुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल भेजवाया था। बुधवार को दिन में उनकी मौत हो गई। सजन भारती के परिवार में एक पुत्र अमरजीत और पांच पुत्रियां हैं। सजन की अचानक मौत से पत्नी कबूतरी देवी सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी सिंदुरिया महेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed