फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Infrastructure on booths is bad

बूथों पर बुनियादी सुविधाएं बदहाल

Sat, 25 Nov 2017 12:31 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Sat, 25 Nov 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Infrastructure on booths is bad
बूथों पर बुनियादी सुविधाएं बदहाल - फोटो : अमर उजाला

महराजगंज। निकाय चुनाव के मद्देनजर मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद भी महराजगंज नगर पालिका परिषद के अधिकांश मतदान केंद्रों पर बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं। आलम यह है कि कहीं फर्श टूटा है तो कहीं रैंप नहीं हैं। शौचालय तो कई मतदान केंद्रों पर खराब हालत में हैं। इसके अलावा पेयजल की बेहतर व्यवस्था भी ठीक नहीं है। साफ - सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त नहीं है। ऐसे में पोलिंग पार्टियों को बूथों पर ठहरने और मतदान के दौरान परेशानी हो सकती है। मतदान 29 नवंबर को होगा।

विज्ञापन

महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। नगर की कुल आबादी 38 हजार 205 है। इनमें 26 हजार 520 मतदाता हैं। नगर नगर पालिका क्षेत्र में 12 हजार 366 महिला मतदाता हैं, जबकि 14 हजार 154 मतदाता पुरुष मतदाता हैं। नगर में 12 मतदान केंद्रों पर 32 बूथ बनाए गए हैं। बूथों पर पेयजल, सड़क, बिजली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी दुरुस्त नहीं हैं। शास्त्री नगर मुहल्ले का बूथ चिऊरहां पीसीएफ गोदाम पर बना है। यहां परिसर में साफ - सफाई नहीं है। गली में कूडे़-कचरे एकत्र हैं। पेयजल के लिए एक हैंडपंप तो है लेकिन उससे निकलने वाला पानी ठीक नहीं है। यहां शौचालय नहीं है। सर्वाधिक दिक्कत यहां आने वाले दिव्यांग वोटरों को होगी। यहां रैंप नहीं बना है। पीसीएफ गोदाम चिऊरहां में तीन बूथ बनाए गए हैं। इसके बाद चिऊरहां प्राथमिक विद्यालय में बने बूथ पर शौचालय में ताला बंद पड़ा है।

विज्ञापन

शौचालय की साफ - सफाई भी नहीं हुई है। पिपरदेउरा प्राथमिक विद्यालय पर दो बूथ बने है। यहां परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप खराब पड़ा है। स्कूल तक आने के लिए सडक तो है लेकिन 30 मीटर पहले ही सडक छूट जाएगा। इसके बाद खाली मैदान से होकर जाने पडेगा। यहां भी शौचालय ठीक हालत में नहीं है। स्कूल में बना शौचालय बंद था। देखकर ऐसा लगा की मानों यह कभी खुला ही न हो। फर्श ठीक हालत में नहीं है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पिपरदेउरा में भी बूथ बना है। यहां शौचालय बेकार पड़ा है। परिसर में जहां तहां सफाई की गई है जिससे यह लगे की आदेश के अनुपालन का प्रयास हुआ है। एडीएम आरपी कश्यप का कहना है कि बूथों पर बिजली, पानी, सफाई आदि की बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से जांच पड़ताल कराई गई है। बूथों पर कोई परेशानी न हो, इसका खास ख्याल रखने की हिदायत है। अगर कहीं कोई दिक्कत है तो उसे समय रहते ठीक करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed