{"_id":"5c379c41bdec2273ad00a755","slug":"information-sought-for-the-construction-of-the-prime-minister-s-residence","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की मांगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की मांगी सूचना
Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास के निर्माण की मांगी सूचना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास और आयुक्त ग्राम्य विकास उत्तर ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास निर्माण के काम मेें हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को योजना के तहत प्रस्तावित आवासों का निर्माण कराकर जल्द से जल्द सूचना भेजने के निर्देश भी दिए।
प्रमुख सचिव का कहना था कि जिन लाभार्थियों को आवास निर्माण की प्रथम किस्त जारी नहीं हुई है, उन्हें एक सप्ताह के अंदर प्रथम किस्त जारी कर दें ताकि आवास निर्माण शुरू हो सके। उन्होंने अधिकारियों से यह भी कहा कि आवास निर्माण के लिए जिन लाभार्थियों को 15 दिन पहले पहली किस्त भेजी गई है, उन्हें दूसरी और निर्धारित अवधि बीतने के बाद तीसरी किस्त भेजकर जल्द से जल्द पीएम आवास का निर्माण पूरा कराएं। उन्होंने अधिकारियों को मुख्यमंत्री आवास निर्माण के लिए भी लाभार्थियों को दूसरी किस्त भेजने के निर्देश दिए। ताकि लाभार्थियों के आवास निर्माण जल्द हो सकें। उन्होंने लाभार्थियों का आधार कार्ड की फीडिंग कराने के भी निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने मनरेगा के तहत हुए कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मनरेगा के रकम से प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक गोशाला अवश्य बनवाएं। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि मनरेगा के तहत जो भी अधूरे कार्य हैं, उसे एक सप्ताह में पूरा करें। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि आर्थिक जनगणना की सूची में जिन लोगों के नाम शामिल नहीं हैं और शौचालय से संबंधित योजना के लिए पात्र हैं तो उन्हें भी इस योजना का लाभ दिलाकर शौचालय का जल्द से जल्द निर्माण कराएं। इस मौके पर सीडीओ राम सिंहासन प्रेम, परियोजना निदेशक राजकरन पाल, डीसी मनरेगा उपेंद्र प्रसाद पाल मौजूद रहे।