फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Information given about the maintenance of the Korana vaccine

कोराना वैक्सीन के रखरखाव के बारे में दी जानकारी

Thu, 17 Dec 2020 07:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 07:35 PM IST
विज्ञापन
Information given about the maintenance of the Korana vaccine
कोराना वैक्सीन के रखरखाव के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन

महराजगंज। सीएमओ कार्यालय सभागार में बृहस्पतिवार को कोविड-19 टीकाकरण की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। संबंधित कर्मियों को कोविड-19 टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला का शुभारंभ सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने किया।
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं, जहां कोविड-19 की वैक्सीन रखने की व्यवस्था की गई है। वैक्सीन को लाने-ले जाने में बेहद सावधानी रखनी होगी। इसके अलावा तापमान को बनाए रखने में विशेष सतर्कता बरतनी होगी। उन्होंने विभाग की ओर से मिले दिशा निर्देशों के बारे में सभी कर्मियों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पहले चरण स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

इसके लिए सूची तैयारी हो रही है। कोविड-19 से बचाव के नियम का पालन करते हुए टीकाकरण करना है। इसमें थोड़ी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। मास्टर ट्रेनर डॉ. विकास, संतोष श्रीवास्तव एवं नागेंद्र ने वैक्सीन को सुरक्षित रखने के तरीके के बारे में बताया। इस दौरान अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राकेश कुमार, राकेश गुप्ता, मुन्ना कुमार, राकेश मणि, देवेंद्र, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed