{"_id":"699cbb91d693f6ee7d054ed5","slug":"information-about-sugarcane-seeds-and-yield-given-to-farmers-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-172185-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: किसानों को दी गई गन्ने के बीज और पैदावार की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: किसानों को दी गई गन्ने के बीज और पैदावार की जानकारी
विज्ञापन
ग्राम खेसरारी में गोष्ठी का किया गया आयोजन
सिसवा बाजार। आईपीएल चीनी मिल की सिसवा इकाई के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्राम खेसरारी में एक किसान गोष्ठी का सोमवार को आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक प्रेमसागर पटेल ने की। गोष्ठी में किसानों को गन्ना के बीज और पैदावार के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए विधायक प्रेमसागर पटेल ने कहा कि क्षेत्र में किसानों के लिए गन्ने की खेती आजीविका के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। किसान अपने अथक मेहनत से गन्ना उगाता है और उसे बेच कर अपनी पारिवारिक व्यवस्था को दुरुस्त करता है। गोरखपुर परिक्षेत्र के गन्ना उपायुक्त यशपाल सिंह व संयुक्त निदेशक गेंदा सिंह ने गन्ना की खेती के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। गन्ना अनुसंधान एवं प्रजनन संस्थान सेवरही के डॉ. सुभाष सिंह ने गन्ने की अच्छी प्रजाति के विषय में जानकारी दी। आईपीएल चीनी मिल सिसवा के इकाई प्रमुख संदीप पवार व विभागाध्यक्ष गन्ना धीरज सिंह ने कहा कि क्रय किए गए गन्ने का भुगतान भी लगातार किया जा रहा है। क्षेत्र के सभी गन्ने की पेराई के बाद ही मिल बंद होगी।
गोष्ठी के बाद किसानों के दल ने प्रगतिशील कृषक सुधीर सिंह के चमैनिया फार्म पर पहुंच कर मानसूनी बावग के कोलख 14201 व कोलख 15023 गन्ने की प्रजातियों का अवलोकन किया। सुधीर सिंह ने किसानों के समक्ष गन्ना से संबंधित अपने अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर सहकारी गन्ना विकास समिति सिसवा के अध्यक्ष संजय कुमार राव, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक हरिनारायण यादव, दीपक वर्मा सहित अन्य कृषक उपस्थित रहे।