{"_id":"66c75ab73445a8dfdb0b9bb4","slug":"information-about-arrest-of-female-cyber-thug-police-released-her-after-four-hours-of-interrogation-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129552-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महिला साइबर ठग पकड़ने की सूचना, पुलिस ने चार घंटे पूछताछ के बाद छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महिला साइबर ठग पकड़ने की सूचना, पुलिस ने चार घंटे पूछताछ के बाद छोड़ा
Thu, 22 Aug 2024 09:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 Aug 2024 09:05 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। शहर में चिउटहा चौराहे पर बृहस्पतिवार देर शाम को साइबर ठगी करने वाली महिला के पकड़े जाने की सूचना पर लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से करीब चार घंटों तक पूछताछ की, जिसमें महिला बेकसूर निकली। उसके बाद पुलिस छोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक, शहर के चिउटहा चौराहे पर स्थित एक जनसेवा केंद्र पर बृहस्पतिवार शाम को एक महिला पहुंची। उसने जनसेवा केंद्र संचालक से किसी के बैंक खाते में पांच हजार रुपये भेजवा दी। खाते में रकम भेजने के बाद उक्त महिला संचालक को रकम वापस करने में आनाकानी करने लगी। फिर संचालक महिला को काफी देर तक बैठाए रखा। कुछ देर तक रकम नहीं मिली तो संचालक महिला को साइबर ठग समझकर पुलिस को सूचना दे दी।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस टीम को देख मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। उसके बाद पुलिस महिला को कब्जे में लेकर पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई। जहां पर पुलिस की गहनता से पूछताछ में पकड़ी गई महिला बेकसूर निकली। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंच पकड़ी गई महिला को कब्जे में लेकर गहनता से पूछताछ की गई। जिस दौरान पता चला की महिला घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। जिसका उक्त केंद्र संचालक से अक्सर बातचीत होती रहती है। कुछ दिन पहले दोनों एक साथ नेपाल भी घूमने गए थे। पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया है।