फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Inflation hits: Sales of traditional utensils decline during wedding season

महंगाई की मार : सहालग में घटी पारंपरिक बर्तनों की बिक्री

Sat, 07 Feb 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Inflation hits: Sales of traditional utensils decline during wedding season
महराजगंज। सहालग का दौर शुरू होने के बाद बर्तन कारोबार तेज हुआ है लेकिन इस बार पारंपरिक धातु तांबा व पीतल की महंगाई से यह बिक्री कम हो रही है। जबकि एल्यूमीनियम व नान स्टिक बर्तनों की बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

मुख्यालय के बड़े बर्तन कारोबारी पवन कसौधन ने बताया कि तांबा के बर्तनों का भाव 1150 से बढ़कर 1500 रुपये किलो व पीतल 150 रुपये बढ़कर 950 रुपये किलो पहुंचने की वजह से सहालग में पारंपरिक बर्तन कम बिक रहे हैं। पहले पीतल की थाली, कलश के साथ लोग बेटी की विदाई में पीतल, फूल व तांबे के परंपरागत बर्तनों की खरीद अधिक करते थे। लेकिन अब महंगाई के कारण यह नाममात्र के बिक रहे हैं। सिर्फ पीतल का हल्का कलश व हल्की थाली ही लोग रस्मों के लिए सहालग वाले घरों में कर रहे हैं। पंकज मद्धेशिया ने बताया कि तांबा व फूल के बर्तनों की बिक्री घटी है लेकिन एल्यूमीनियम व नान स्टिक बर्तनों की बिक्री बढ़ी है। उक्त बर्तनों का रेट पूर्ववत है साथ ही यह उपयोग में भी आसान हैं। इसलिए इनकी बिक्री अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed