फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Infection Increased in Eyes

आंखों में बढ़ रहा संक्रमण, रोज आ रहे 50 मरीज

Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Infection Increased in Eyes
आंखों में बढ़ रहा संक्रमण, प्रतिदिन आ रहे 50 मरीज
विज्ञापन

महराजगंज। डेंगू, वायरल के बीच अब आंखों में संक्रमण से लोग परेशान हैं। धूप और बारिश के मिले-जुले असर से कंजक्टिवाइटिस के मरीज 10 फीसदी बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल में रोजाना 50 मरीज इसका इलाज करा रहे हैं। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि मर्ज बढ़ने से पहले ही इलाज करा लें जिससे संक्रमण का परिवार के दूसरे लोगों में भी प्रसार न हो पाए।
अगस्त और सितंबर में बारिश के मौसम के कारण आंखों में कंजक्टिवाइटिस व पिंक आई की शिकायत होने लगती है। इस मौसम में कभी एकाएक तेज गर्मी पड़ती है। कभी तेज बारिश होने लगती है। मौसम के इस असंतुलन के कारण बैक्टीरिया और वायरस सक्रिय होकर आंख में संक्रमण फैलाने लगते हैं। वैक्टीरिया और वायरस का संक्रमण अधिकतर पहले एक आंख में होता है। कुछ दिनों बाद दूसरी आंख में फैल जाता है। घर में एक रोगी से दूसरों में भी फैलने लगता है। इन दिनों कंजक्टिवाइटिस और पिंक आई के मामलों में 10 फीसदी का इजाफा हुआ है। जिला अस्पताल में दो नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं। हर आई स्पेशिलिस्ट के पास रोजाना 20 से 25 मरीज इस बीमारी के पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

ये हैं लक्षण
-आंख लाल हो जाना
-आंख से पानी आना
- कीचड़ आना, चुभन व दर्द होना
- सुबह उठने पर आंख चिपक जाना
ये ध्यान रखें
आंख की सफाई रखें
- दिन में 4-5 बार पानी से आंख धोएं
आंख को उंगली से न खुजाएं
- साफ कपड़े का इस्तेमाल करें
- गाड़ी चलाते समय चश्मा, हेल्मेट लगाएं
बारिश में कंजक्टिवाइटिस के मामले 10 फीसदी बढ़ गए हैं। इस बीमारी में जितना जल्दी इलाज करा लें वही ठीक है, क्योंकि कंजक्टिवाइटिस परिवार में एक से दूसरे व्यक्ति में तेजी से फैलता है। प्रत्येक दिन कम से कम 50 मरीज इस समस्या से पीड़ित आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. बीएन वर्मा, नेत्र रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed