फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indo-Nepal border will remain sealed for 72 hours before voting

Nepal Election: मतदान से पूर्व 72 घंटे सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, अधिकारियों ने बैठक में लिया फैसला

Mon, 07 Nov 2022 01:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 07 Nov 2022 01:42 PM IST
सार

रूपनदेही मुख्य जिला अधिकारी भरतमणि पांडेय ने कहा कि मुख्य रूप से चुनाव के दौरान सीमा सील पर चर्चा हुई है। निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयार है। सीमा क्षेत्र में दोनों पक्ष कानून का पालन करेंगे। तुरंत सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।

विज्ञापन
Indo-Nepal border will remain sealed for 72 hours before voting
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में रूपनदेही जिले के छपिया स्थित एक होटल के सभागार में भारत व नेपाल के अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक हुई। इस दौरान 20 नवंबर को होने वाले राज्य और प्रतिनिधिसभा चुनाव पर चर्चा हुई। मतदान के पूर्व 72 घंटे तक दोनों तरफ सीमा सील रहेगी। चुनाव के दिन 20 नवंबर रात 12 बजे तक भी सीमा सील रहेगी। बैठक के दौरान नेपाल और भारत के अधिकारियों के बीच समन्वय बैठक में नेपाल में चुनाव सकुशल संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

विज्ञापन


रूपनदेही मुख्य जिला अधिकारी भरतमणि पांडेय ने कहा कि मुख्य रूप से चुनाव के दौरान सीमा सील पर चर्चा हुई है। निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में प्रतिनिधि सभा और प्रांतीय विधानसभा चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयार है। सीमा क्षेत्र में दोनों पक्ष कानून का पालन करेंगे। तुरंत सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे। सभी प्रकार की अवैध गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाधिकारी महराजगंज सत्येंद्र कुमार, एसपी डॉ. कौस्तुभ, सहायक जिलाधिकारी रामचन्द्र आर्याल, एसपी रूपनदेही रविन्द्र रेग्मी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed