फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indo-Nepal Border US citizen going from India to Nepal arrested on fake visa

Indo-Nepal Border: फर्जी वीजा पर भारत से नेपाल जा रहा अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 01:38 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 16 Jun 2022 01:38 PM IST
सार

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से भारत से नेपाल जा रहे एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पासपोर्ट और वीजा की जांच के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने पासपोर्ट पर छेड़छाड़ और फर्जी पाया।

विज्ञापन
Indo-Nepal Border US citizen going from India to Nepal arrested on fake visa
भारत नेपाल सीमा पर अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भारत-नेपाल सीमा के सोनौली बॉर्डर से भारत से नेपाल जा रहे एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया है। उसके पासपोर्ट और वीजा की जांच के दौरान आब्रजन अधिकारियों ने पासपोर्ट पर छेड़छाड़ और फर्जी पाया। अधिकारियों ने गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए सोनौली पुलिस को सौप दिया।

विज्ञापन

 
बुधवार की देर शाम एक अमेरिकी नागरिक नेपाल जाने के लिए सोनौली पहुंचा और वीजा डिपार्चर के लिए आब्रजन कार्यालय पहुंचा। वहां उक्त अमेरिकी नागरिक के वीजा पासपोर्ट की जांच के दौरान पता चला कि उसके वीजा पर मुंबई एयरपोर्ट का मुहर फर्जी है। इस पर उसे आब्रजन अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उसने अपना नाम स्कोट बॉयड क्नॉक्स (60) निवासी 135 फॉन्ट ग्रोव आरडी स्लिंगरलैंड्स अमेरिका बताया। वह अपनी मां से मिलने नेपाल के रास्ते अमेरिका जाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल मनोज कुमार राय ने बताया कि अमरीकी नागरिक दो बार भारत आया है। 2015 में टूरिस्ट वीजा और 2016 में नौकरी के बीजे पर और उसके बाद भारत की एक बड़ी कंपनी में नौकरी करने लगा। वह अपनी मां से मिलने नेपाल के रास्ते अमेरिका जाने के लिए वह 3 जून को रक्सौल पहुंचा, जहां डिपार्चर के दौरान उसे फ्ररो एग्जिट परमिट लाने के लिए अधिकारियों ने कहा- फिर वह सोनौली के रास्ते नेपाल जाने के लिए यहां पहुंचा।


इस दौरान मुंबई एयरपोर्ट का इसके वीजा पर फर्जी मुहर पाया गया। रक्सौल आब्रजन अधिकारियों के मुहर से छेड़छाड़ पाया गया। आब्रजन अधिकारियों की तहरीर पर विदेशी नागरिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed