फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian wrestlers dominate in Nepal

Maharajganj News: नेपाल में भारतीय पहलवानों का रहा दबदबा

Sat, 17 Jan 2026 02:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Indian wrestlers dominate in Nepal
पडोसी मुल्क नेपाल के गोपालपुर में स्थित मिनी गोरखनाथ मंदिर मे खिचड़ी पर्व पर आयोजित दो दिवसीय वि
भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्राप्त किए
विज्ञापन

ठूठीबारी। मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गोपालपुर में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती में भारतीय पहलवानों का दबदबा रहा। भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार पर जीत हासिल कर जीत का डंडा नेपाल में बजा दिया।

नेपाल के नवलपरासी जिले के गोपालपुर गांव स्थित मिनी गोरखनाथ मंदिर समिति की ओर से मकर संक्रांति पर्व पर मेले में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, फाइनल मुकाबला शुक्रवार को संपन्न हुआ। गोरखपुर के पक्कीबाग के पहलवान सन्नी को मुजुरी महराजगंज के जितेन्द्र पहलवान ने अपने दांव से पटखनी देकर प्रथम पुरस्कार 30 हजार रुपये नेपाली अपने नाम कर लिया। द्वितीय पुरस्कार के लिए मुजुरी, महराजगंज के राहुल पहलवान बनाम पाथर पहलवान गोरखपुर के बीच कुश्ती हुआ। राहुल पहलवान ने मुजुरी, महराजगंज को आसमान दिखाकर बीस हजार नेपाली हासिल किया। वहीं तीसरे पुरस्कार दो हजार रुपये और साइकिल के लिए मेंहदावल के मोनू बनाम चंद्रमणि, महराजगंज के बीच मुकाबले में मोनू विजयी घोषित हुए। मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने तीनों पहलवानों को सम्मानित किया। महेंद्र ने रेफरी की भूमिका निभाई। इस दौरान मंदिर के अध्यक्ष देवेंद्र राज कंडेल, मंदिर के पुजारी रामसूरत वर्मा, संयोजक रामकिशोर मौर्या समेत समिति के पप्पू यादव, अजय कुशवाहा, ऋषिकेश मणि पटेल, ब्रह्मदेव दास पटेल, त्रिभुवन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed