फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian tourists assaulted in Nepal, narrate their ordeal

Maharajganj News: नेपाल में भारतीय पर्यटकों से मारपीट, सुनाई आपबीती

Thu, 28 May 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Indian tourists assaulted in Nepal, narrate their ordeal
सोनौली। नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं के साथ मारपीट और लूटपाट की कोशिश की घटना सामने आई है। बिहार के पटना से परिवार और बच्चों के साथ दर्शन के लिए गए श्रद्धालुओं के साथ नेपाल के मुगलिंग क्षेत्र में हुई घटना के बाद लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार रात नेपाल से लौटकर सोनौली पहुंचे मुकेश झा ने बताया कि उनकी गाड़ी को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दिया। आरोप है कि इसके बाद उसी वाहन से कुछ लोग बाहर निकले और उनके साथ अभद्रता, मारपीट तथा लूटपाट की कोशिश की। पीड़ितों का कहना है कि जिस वाहन से हमला किया गया, उसकी तस्वीर लेकर गाड़ी का नंबर उन्होंने नोट कर लिया है।
विज्ञापन

घटना की जानकारी के बाद नेपाल प्रशासन और पर्यटन व्यवस्था की भूमिका पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था के साथ आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना पर भारत-नेपाल मैत्री संघ के जिला अध्यक्ष श्रीचन्द्र गुप्ता ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए निंदा की है। उन्होंने कहा कि भारत और नेपाल आपस में रोटी-बेटी के रिश्ते से जुड़े हुए हैं। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार दोनों देशों की मित्रता और नेपाल की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

भैरहवा होटल व्यवसायी किशोर जोशी ने कहा कि नेपाल की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा पर्यटन पर आधारित है। यदि ऐसी घटनाएं बढ़ती हैं तो भारत से आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक नेपाल जाने से हिचक सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed