{"_id":"65d74e0a511d8906d003d77b","slug":"indian-laborer-dies-after-being-hit-by-bike-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-116337-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारतीय मजदूर की नेपाल में बाइक की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारतीय मजदूर की नेपाल में बाइक की चपेट में आने से मौत
Thu, 22 Feb 2024 07:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 22 Feb 2024 07:07 PM IST
विज्ञापन
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के टोला करमहिया निवासी चंद्रदेव तिवारी भैरहवा से घर लौटते समय बाइक की चपेट में आने से घायल हो गए थे। भैरहवा के भीम अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव के टोला करमहिया निवासी 60 वर्षीय चंद्रदेव तिवारी रोजाना भैरहवा गल्ला मंडी में पल्लेदारी करने जाते थे। बुधवार की रात वह घर आ रहे थे। अभी वह भैरहवा एयरपोर्ट के पूर्वी छोर के पास पहुंचे थे कि पीछे से बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चंद्रदेव तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें भैरहवा के भीम अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। शेख फरेंदा ग्राम प्रधान रामबचन उर्फ महेंद्र यादव ने बताया कि दुर्घटना में चंद्र देव तिवारी की मृत्यु हो गई है। गांव के लोगों के साथ परिजन भैरहवा गए हैं। संवाद