फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian Farmer Union protest

भाकियू ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 01 May 2018 12:38 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 01 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Indian Farmer Union protest
भाकियू ने मुख्यालय पर किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। दो सूत्री मांगों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन के लोगों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया। संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन जनहित के मसले पर गंभीर नहीं है। यही कारण है कि जन समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। 
विज्ञापन


 प्रदर्शन में शामिल लोगों का कहना था कि बीते वर्ष आए बाढ़ से कई किसानों की फसलें बर्बाद हुई थीं। बाढ़ प्रभावित तमाम किसानों को फसलों का मुआवजा आज तक नहीं मिला। किसान मुआवजे के लिए संबंधित तहसीलों का चक्कर लगा रहे हैं। उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं हो रही है। धरना के बाद समस्याओं के समाधान के लिए डीएम को ज्ञापन दिया गया। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रामआशीष ने कहा कि पनियरा क्षेत्र में पिछले साल आए बाढ़ के दौरान तमाम किसानों की फसलें बर्बाद हो गई थीं। जिसका मुआवजा आज तक नहीं मिला। 
विज्ञापन

 उनका कहना था कि मुआवजा से वंचित किसानों ने आवाज उठाई लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। उन्होंने प्रशासन से बाढ़ के कारण बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा संबंधित किसानों को देने की मांग की। उनका कहना था कि पनियरा ब्लॉक क्षेत्र में डोमरा रिंग बांध क्षतिग्रस्त हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बांध के मरम्मत के नाम पर रकम की बंदरबांट की जा रही है। उन्होंने प्रशासन से आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हमीदुल्लाह, अधारे प्रसाद, घिसियावन, कौशल्या देवी, परशुराम प्रसाद, कल्पनाथ प्रसाद, प्रमोद कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed