{"_id":"631b9464ba7aeb30371e2258","slug":"indian-car-seized-in-nepal-custom-duty-was-not-deposited-maharajganj-news-gkp4499624167","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indo Nepal News: नेपाल में भारतीय कार जब्त, कस्टम शुल्क नहीं था जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indo Nepal News: नेपाल में भारतीय कार जब्त, कस्टम शुल्क नहीं था जमा
Sat, 10 Sep 2022 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:18 AM IST
सार
सशस्त्र पुलिस बल के उपनिरीक्षक संतोष कुमार बस्नेत ने बताया कि बीरगंज महानगर शहर के वार्ड संख्या 16 सीमा शुल्क रोड पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की मोबाइल टीम ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
नेपाल में भारतीय नंबर की कार जब्त।
- फोटो : MAHARAJGANJ
विस्तार
सशस्त्र पुलिस ने चार महीने तक बिना कस्टम शुल्क के नेपाल में चल रही भारतीय कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है। सफेद रंग की बिहार प्रांत की कार का नंबर है। सशस्त्र पुलिस बल के उपनिरीक्षक संतोष कुमार बस्नेत ने बताया कि बीरगंज महानगर शहर के वार्ड संख्या 16 सीमा शुल्क रोड पर तैनात सशस्त्र सीमा बल की मोबाइल टीम ने कार को अपने कब्जे में ले लिया।
चालक कार को छोड़कर चला गया। जब वाहन की जांच की गई, तो पता चला कि पिछले चार माह से दूसरे सीमा शुल्क कार्यालय रौतहाट से एक दिन के कस्टम शुल्क पर नेपाल में प्रवेश की। यह कार चार महीने से अवैध रूप से नेपाल में चल रही थी। पुलिस अधिकारी बस्नेत ने बताया कि 20 लाख रुपये (नेपाली) मूल्य की कार को कब्जे में लेकर वीरगंज सीमा शुल्क कार्यालय को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। संवाद