फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Indian building being built with smuggled Nepali cement

Maharajganj News: तस्करी के नेपाली सीमेंट से बन रही भारतीय इमारत

Mon, 06 May 2024 03:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 06 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Indian building being built with smuggled Nepali cement
महराजगंज। तस्करों ने अब नेपाल से सीमेंट की तस्करी शुरू कर दी है। नेपाल में सीमेंट 280 और 330 रुपये के बीच मिल जाता है। यह भारतीय क्षेत्र में पहुंचते ही 415 से 450 रुपये हो जाता है। रेट भी मांग के अनुसार चढ़ता उतरता रहता है। बीते दिनों में सीमावर्ती क्षेत्र में सीमेंट की बरामदगी भी हुई थी। मांग के हिसाब तस्कर सामान लाते हैं।
विज्ञापन

बाजार के नब्ज को पकड़ने में माहिर तस्कर सामान लाने का तरीका भी बदलते रहते हैं। जिन पगडंडियों पर ज्यादा चौकसी होती है उधर से तस्कर सामान लाना बंद कर देते हैं। इस पूरे सिंडिकेट में सीमावर्ती इलाके से लेकर बड़े शहरों के लोग शामिल होना बताए जाते हैं, जबकि भारत ने नेपाल से सीमेंट इंपोर्ट बीते वर्ष से शुरू किया है। रोजाना आठ से 10 गाड़ी भारत में इंपोर्ट की जा रही है, जिसकी आड़ में कुछ दुकानदार ठीक उसी तरह के लेबल के सीमेंट तस्करी कर नेपाल से ला रहे हैं, जो बड़े ही आसानी से भारतीय सीमावर्ती बाजारों में खपाया जा रहा है।
विज्ञापन

नेपाल सीमा से सटे भारतीय गांव व कस्बों में नेपाली सीमेंट ने अपनी गहरी पैठ बना ली है। भारतीय सीमेंट से काफी कम दामों पर मिलने के कारण लोग नेपाली सीमेंट ले रहे हैं। भारतीय सीमेंट बाजारों में 450 से 415 बोरी प्रति बोरी मिल रही है। वहीं नेपाली सीमेंट 280 से 330 रुपया भारतीय तक मिल रहा है। प्रति बोरी 120 रुपया से 135 रुपया की बचत को देख लोग नेपाली सीमेंट ले रहे हैं। भारत में नेपाली सीमेंट का आयात हो रहा है। जिसके आड़ में नेपाली सीमावर्ती गांव से बड़े पैमाने पर नेपाली सीमेंट की तस्करी कर भारत में लाया जा रहा है। भवन निर्माण में इसका प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय क्षेत्र में नेपाली सीमेंट की खपत को देख कर तस्करों का एक नेटवर्क सीमेंट तस्करी में जुट गया है। सूत्रों की माने तों सीमावर्ती गांव भगवानपुर, शेख फरेंदा, खनुआ, हरदीडाली, बरगदही, सुंडी, आराजी सरकार उर्फ बैरियहवा, मुडिला, चंडीथान व बैरिया बाजार, बरगदवा, ठूठीबारी और निचलौल के सीमावर्ती गांव के रास्ते रोजाना 5000 से 8000 बोरी सीमेंट भारतीय क्षेत्र में आ रही है। ठूठीबारी, नौतनवा व आसपास के बाजारों में स्थित सीमेंट के दुकानों पर नेपाली सीमेंट खुलेआम बिक रही है।

सीमेंट के भारत आयात पर भारतीय कस्टम 28 प्रतिशत टैक्स लेता है। तस्करों ने अब भारतीय टैक्स की चोरी के लिए तस्करी का रास्ता अख्तियार किया है। जानकारी के मुताबिक भारी मात्रा में नेपाली नकली सीमेंट की तस्करी हो रही है। जिसमें फ्लाई ऐश की मात्रा 80 प्रतिशत है। निचलौल कस्टम अधीक्षक रविंद्र तिवारी ने बताया कि बरामद सामान को जब्त कर जरूरी कार्रवाई की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed