{"_id":"65cd3031e739ba47ac0ecd17","slug":"indian-arrested-with-12-kg-gold-and-silver-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115788-2024-02-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में 12 किलो सोने-चांदी के साथ भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में 12 किलो सोने-चांदी के साथ भारतीय गिरफ्तार
Thu, 15 Feb 2024 09:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 15 Feb 2024 09:35 AM IST
विज्ञापन
पोखरा में 6 किलो सोने के साथ भारतीय नागरिक गिरफ्तार।
- फोटो : स्त्रोत -नेपाली पुलिस
नेपाल पुलिस ने मंगलवार को पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के एक मकान में छापा मारकर छह किलो सोना और छह किलो चांदी के साथ एक भारतीय को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी सुरजीत भौमिक के रूप में हुई है।
विज्ञापन
कास्की जिला पुलिस कार्यालय के एसपी मोहन कुमार थापा ने बताया कि सूचना मिली कि पोखरा मेट्रोपॉलिटन सिटी के मोहरिया टोल वार्ड नंबर दो में रहले वाला भारतीय मूल का सुरजीत भौमिक सोने-चांदी की तस्करी करता है। सूचना पर मंगलवार को पुलिस बल ने घर पर छापा मारा। मौके से 5 किलो 200 ग्राम के अलग-अलग तरह के सोने के आभूषण, 999.90 ग्राम कच्चे सोने का एक बिस्किट और 50 ग्राम का एक और बिस्किट बरामद किया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा छह किलो चांदी भी बरामद की गई। पुलिस को मौके से 62 लाख 81 हजार रुपये नकद भी मिले। उसके पास से एक मोबाइल फोन, आधार कार्ड, 13 चेक, दो डायरी और 7 रजिस्टर बरामद किए गए।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि रजिस्टर की जांच की जा रही है। इसके साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि तस्करी का सोना और चांदी कहां से लाता था और किसे देता था। राजस्व जांच विभाग आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए सुरजीत को बुधवार को ललितपुर ले जाया गया है।