{"_id":"65c24b931754f0ae1d0714d2","slug":"india-will-become-a-developed-country-on-the-strength-of-scientists-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115252-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वैज्ञानिकों के बल पर विकसित देश बनेगा भारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वैज्ञानिकों के बल पर विकसित देश बनेगा भारत
Tue, 06 Feb 2024 08:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 06 Feb 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। विज्ञान प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब महराजगंज की ओर असंगठित क्षेत्र के नव प्रवर्तकों की जिला स्तरीय प्रदर्शनी का आयोजन राजकीय पुस्तकालय में किया गया। इसमें 12 विकास खंडों के 100 से अधिक नव प्रवर्तकों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शनी में महाराजा आत्मनिर्भर महिला प्रोड्यूसर कंपनी को प्रथम, स्ट्रॉबेरी के उत्पादक वीरेंद्र चौरसिया को द्वितीय, आरके इंटर कॉलेज परतावल के सरफराज खान को तृतीय व हकीम को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय ने कहा कि वैज्ञानिकों के बल पर भारत एक विकसित राष्ट्र बनेगा। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज महाराजगंज के प्राचार्य डॉ अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि जिनके हाथों हम गुलाम थे, आज उनकी सैटेलाइट का लांचिंग हम सब कर रहे हैं जो भारत के लिए गौरव का विषय है।
सिटीजन फोरम के मीडिया प्रभारी डॉक्टर शांति शरण मिश्रा और राजीव कुमार द्विवेदी ने किया और कहा कि भारतीय वैज्ञानिक ने विश्व में अपना लोहा बनवाया है और उनके योगदान के बल पर आज हम विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर सुनील कुमार, पूर्व समन्वयक विमल कुमार पांडेय, जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक अखिलेश्वर राव मौजूद रहे।