{"_id":"659fda49b4d2196f6a0cfc04","slug":"india-nepal-officials-held-a-meeting-regarding-border-security-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-13668-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सीमा सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल के अफसरों ने की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सीमा सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल के अफसरों ने की बैठक
Thu, 11 Jan 2024 05:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 11 Jan 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
सोनौली। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को भारत-नेपाल के उच्चाधिकारियों की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक भैरहवा में हुई। इस दौरान सीमा की सुरक्षा, अपराधियों पर रोकथाम सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर मंथन किया गया।
जिलाधिकारी अनुनय झा ने बताया कि सुरक्षा को लेकर नेपाल के अधिकारियों ने पूरा सहयोग देने की प्रतिबद्धता जताई है। बॉर्डर पर संदिग्धों की जांच पड़ताल की जा रही है। दोनों देशों की सुरक्षा एजेंसियां मिलकर बॉर्डर क्षेत्र में बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेंगी। वहीं नेपाल के रूपनदेही जिले के जिलाधिकारी गणेश अर्याल ने कहा कि बॉर्डर पर सख्ती बरती जा रही है।
बैठक में एसपी सोमेंद्र मीना, सिद्धार्थनगर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, एसपी प्राची सिंह, नौतनवा एसडीएम मुकेश सिंह, निचलौल एसडीएम सत्यप्रकाश मिश्रा, कस्टम डीसी वैभव सिंह, सुप्रिटेंड एसके पटेल सहित 22वीं, 66वीं और 43वीं एसएसबी के कमांडेंड मौजूद रहे। वहीं नेपाल के रूपनदेही सीडीओ गणेश आर्यल, कपिलवस्तु सीडीओ विश्व प्रकाश आर्यल, नवल पराशी के सीडीओ प्रकाश देवकोट सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।