फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India-Nepal Friendship Festival will start from today, glimpse of Rai folk dance will be seen

Maharajganj News: आज से शुरू होगा भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव, राई लोक नृत्य की दिखेगी झलक

Mon, 12 Feb 2024 05:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 12 Feb 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal Friendship Festival will start from today, glimpse of Rai folk dance will be seen
महराजगंज। भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने के उद्देश्य से जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव-2024 का आयोजन 13-14 फरवरी को संस्कृति-पर्यटन विभाग उप्र एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से होगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। सांस्कृतिक यात्रा सिद्धार्थनगर से महराजगंज होते हुए अन्य जनपदों में जाकर संपन्न होगी।
विज्ञापन

महोत्सव के नोडल अधिकारी और एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा भारत-नेपाल मैत्री को मजबूत करने, सीमावर्ती जनपदों में युवा पीढ़ी, विद्यार्थियों के बीच प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और देश प्रेम की भावना प्रवाहित करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश के आठ सीमावर्ती जनपदों में होगा। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन और संस्कृति व पर्यटन विभाग भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन कर रहा है। महोत्सव में प्रतिभाशाली कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन

भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव का आयोजन अपराह्न दो बजे किया जाएगा। 13 फरवरी को पहले मोहिनी द्वारा राई लोक नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। इसके बाद नेपाल लाचे नृत्य और नेपाली धिमे नृत्य की प्रस्तुति नेपाल के विख्यात कलाकार त्रिनेत्र सिंह राणा द्वारा दी जाएगी। महोत्सव में 'रघुबीरा' नृत्य नाटिका लखनऊ की निधि श्रीवास्तव प्रस्तुत करेंगी। जबकि मोहिनी द्विवेदी और दीपक त्रिपाठी लोक गायन करेंगे। इसी प्रकार 14 फरवरी को भी केवट प्रसंग नृत्य नाटिका, वनटांगिया जनजाति लोक नृत्य शो, नेपाली जनजातीय लोक नृत्य, देश भक्ति लोक गायन, डांस ऑफ यूपी (उप्र के लोक नृत्यों पर फ्यूजन नृत्य शो) जैसे आकर्षक कार्यक्रमों का प्रदर्शन का विभिन्न कलाकारों की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सा व यातायात व्यवस्था को लेकर दिए दिशा निर्देश
एसडीएम सदर ने बताया कि जनपद में प्रवेश से लेकर, आयोजन स्थल पर कार्यक्रम के दौरान एवं कार्यक्रम समाप्ति के बाद सांस्कृतिक यात्रा में जनपद की सीमा पर प्रस्थान के समय चिकित्सा, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से संपादित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। साथ ही यात्रा के दौरान चिकित्सीय सुविधा के लिए डॉक्टरों की टीम सहित एंबुलेंस की व्यवस्था व यात्रा के साथ पुलिस स्कोर्ट व्यवस्था आदि की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed