Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India-Nepal Border Security Tightened Ahead of Diwali and Chhath Travelers Without ID Turned Back

भारत-नेपाल सीमा अलर्ट: दीपावली-छठ पर बढ़ी चौकसी, बिना पहचान पत्र प्रवेश करने वालों को लौटाया

Thu, 05 Nov 2026 06:41 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 05 Nov 2026 06:41 PM IST
सार

संदिग्धों से पूछताछ के साथ वाहनों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं।

विज्ञापन
India-Nepal Border Security Tightened Ahead of Diwali and Chhath Travelers Without ID Turned Back
सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए सोनौली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। एसएसबी और पुलिस के जवान यात्रियों के पहचान पत्र व सामान की सघन जांच कर रहे हैं। बिना आवश्यक पहचान पत्र के भारत में प्रवेश करने पहुंचे कुछ लोगों को वापस नेपाल लौटा दिया गया।
विज्ञापन


बढ़ाई गई गश्त
मुख्य सीमा मार्ग के साथ पगडंडी रास्तों और सीमावर्ती गांवों में भी गश्त बढ़ा दी गई है। संदिग्धों से पूछताछ के साथ वाहनों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है। एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही हैं।
विज्ञापन


सीओ नौतनवा वसंत कुमार सिंह ने बताया कि त्योहारों को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा में किसी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed