फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   India-Nepal border remained under strict vigil

Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर रहा कड़ा पहरा

Mon, 22 Jan 2024 07:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 22 Jan 2024 07:13 PM IST
विज्ञापन
India-Nepal border remained under strict vigil
महराजगंज। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सुरक्षा को लेकर सरहद पर कड़ा पहरा रहा। नेपाल से आने वाले प्रत्येक यात्रियों की जांच के बाद ही भारत में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन

सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां कड़ी निगरानी कर रही हैं। आने-जाने वालों पर नजर रखी जा रही है। खुफिया इनपुट के बाद एसएसबी व पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाया गया। सीमावर्ती क्षेत्र के सभी होटलों की जांच की गई। रुकने वाले यात्रियों के नाम पते नोट किए गए। सभी सीमावर्ती चेकपोस्ट व भीड़ वाले इलाकों की जांच की गई। पगडंडियों पर एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने पेट्रोलिंग की। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के बीओपी हरदीडाली के असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी व खनुआ चौकी प्रभारी गंगा राम यादव के नेतृत्व में खनुआ सीमा से लेकर हरदीडाली तक संयुक्त गश्त हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि सीमावर्ती इलाकों के अलावा अन्य स्थानों पर कड़ी सुरक्षा है। प्रत्येक हलचल पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

सतर्कता को लेकर ड्रोन कैमरे से हुई निगरानी
भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी जवानों की जहां संख्या बढ़ा दी गई है। वहीं दूसरी तरफ सरहद के पगडंडियों पर भारत और नेपाल की पुलिस संयुक्त पेट्रोलिंग कर रही है। महराजगंज का 84 किलोमीटर बॉर्डर नेपाल से जुड़ा है। जनपद का अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा पूरी तरह खुली है। ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। महराजगंज जनपद में कोल्हुई से लेकर पथलहवा बॉर्डर तक एसएसबी के 17 बीओपी हैं, जहां से बॉर्डर की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed