{"_id":"6a6a5eb89969ad4f340b60dd","slug":"india-nepal-border-on-high-alert-for-kanwar-yatra-security-forces-on-alert-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182256-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाईअलर्ट, सुरक्षा बल सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर हाईअलर्ट, सुरक्षा बल सतर्क
विज्ञापन
पुलिस-एसएसबी की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर सुरक्षा का लिया जायजा
पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार की जा रही है निगरानी
सोनौली। नेपाल से बृहस्पतिवार से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को लेकर भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और सशस्त्र सीमा बल के जवान संयुक्त रूप से सीमा की पगडंडियों और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त कर रहे हैं। वहीं संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार की शाम एसडीएम नौतनवा कुणाल, क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत कुमार तथा एसएसबी 22वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट संदीप सिंह के नेतृत्व में सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने नेपाल से भारत आने-जाने वाले यात्रियों की जांच के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
पुलिस और एसएसबी के जवानों ने सीमावर्ती संवेदनशील क्षेत्रों में नेपाल से आने वाले लोगों की सघन जांच की और आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पर सुरक्षा बल हाई अलर्ट मोड में हैं और नेपाल से आने वाले यात्रियों के दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। सावन माह और कांवड़ यात्रा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विशेष रूप से नेपाल से आने वाले कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सोनौली महेंद्र मिश्रा, एसएसबी इंस्पेक्टर विशाल सिंह, चौकी प्रभारी सोनौली उमाकांत सरोज सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे।