{"_id":"6990e0db08357dbe4e0824bd","slug":"india-nepal-border-on-alert-visitors-being-checked-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-171622-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, आने-जाने वालों की हो रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट, आने-जाने वालों की हो रही जांच
विज्ञापन
सोनौली बार्डर पर जांच करते सुरक्षा कर्मी।
महाशिवरात्रि और होली पर्व को लेकर बढ़ाई गई सतर्कता
सोनौली। आगामी महाशिवरात्रि और होली पर्व को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था और अधिक कड़ी कर दी गई है। पुलिस एवं एसएसबी के जवान अलर्ट पर हैं। नेपाल से भारत आने वाले सभी यात्रियों को जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति है।
जानकारी के मुताबिक, भारत-नेपाल सीमा पर अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एसएसबी, पुलिस और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीमों की पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। क्षेत्र की निगरानी के लिए डॉग स्क्वायड की टीम और सीसीटीवी का उपयोग किया जा रहा है। सीमावर्ती गांव की पगडंडियों पर सीसीटीवी कैमरों से भी बॉर्डर पर नजर रखी जा रही है। महाशिवरात्रि और होली पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल की सीमा पर अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पगडंडी व नाकों पर एसएसबी के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात हैं। नेपाल से भारत में प्रवेश करने वाले लोगों को एसएसबी के विशेष जांच चक्र से गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर गौतम ने बताया कि सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। जांच के निर्देश दिए गए है।