फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   india nepal bordar

सीमा पर भारत के खिलाफ नेपाली आदिवासी और मगर संघ ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 Nov 2019 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
india nepal bordar
महराजगंज के सोनौली सीमा पर नेपालियों ने भारत के खिलाफ लगाए नारे। - फोटो : MAHARAJGANJ
सीमा पर भारत के खिलाफ नेपाली आदिवासी और मगर संघ ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा सोनौली से सटे रूपनदेही जिले के बेलहिया सीमा पर नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ और नेपाल मगर संघ के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से भारत के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान ‘भारत वापस जाओ’ और ‘विस्तारवाद मुर्दाबाद’ के नारे लगाए। सूचना पर बड़ी संख्या में नेपाल की पुलिस और शसस्त्र पुलिस मौके पर पहुंची।
रविवार की दोपहर दो बजे रूपनदेही जिला के नेपाल आदिवासी जनजाति महासंघ और नेपाल मगर संघ के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता भैरहवां से जुलूस निकालते हुए सोनौली सीमा के निकट भैरहवा कस्टम बैरियर पर पहुंचे। यहां एक सभा कर भारत के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भारत सरकार द्वारा जारी उत्तराखंड जिले के भारत नेपाल सीमा के निकट मानचित्र में नेपाल के कुछ हिस्सों को दर्शाया है। जिसे मानचित्र से हटाया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना पर सुरक्षा को लेकर नेपाल पुलिस और शसस्त्र पुलिस मौके पर पहुंची। सीमा पर करीब एक घंटे के प्रदर्शन के बाद सभी लौट गए। कोतवाल सोनौली विजय राज सिह ने बताया कि भारत नेपाल सीमा के निकट नेपाली राजनीतिक पार्टी के लोगों ने प्रदर्शन किया है। इसके पहले भी दो बार प्रदर्शन हो चुके हैं। भैरहवां कस्टम के पास हुए विरोध-प्रदर्शन की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed