फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Independence Day: The slogans of Mother India echoed with the flag hoisting.

स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ गूंजे भारत माता के जयघोष

Sun, 17 Aug 2025 01:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Independence Day: The slogans of Mother India echoed with the flag hoisting.
कलक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करते हुए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्माl
महराजगंज। जिले में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण किया गया। हर ओर भारत माता के जयघोष गूंजते रहे। बार्डर पर एसएसबी जवानों ने नेपाल पुलिस को मिठाई भेंटकर स्वतंत्र दिवस दिवस की बधाई दी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन हुआ।एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, अपर उपजिलाधिकारी विजय यादव, डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह उपस्थित रहे। सदर ब्लाॅक परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर रोटरी क्लब की ओर से अमर शहिदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। रोटरी क्लब के असिस्टेंट गवर्नर डॉ. भारत ठाकुर श्रीवास्तव ने अपने विचारों को व्यक्ति किया। इस अवसर पर चार्टर्ड प्रेसिडेंट विंध्यवासिनी सिंह, क्लब के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, डॉ. हेमंत श्रीवास्तव, डॉ. कृष्णा साहनी, आत्माराम गुप्ता, दशरथ गुप्ता, विनोद गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से लोक निर्माण विभाग के कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल एवं अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने नगर पालिका कार्यालय में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

------------------
उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

महराजगंज। शुक्रवार को पुलिस लाइन में 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में एसपी सोमेंद्र मीणा ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया। इसमें निरीक्षक भूपेन्द्र कुमार सिंह, मो. उस्मान, मिथिलेश कुमार सिंह, मदन मोहन मिश्र, कुलदीप यादव, सूरज चौहान, विजय बहादुर यादव, कृष्ण मुरारी, जितेंद्र यादव, मुन्नर प्रसाद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------------

ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण के साथ लोगों ने प्रभातफेरी निकाली। भारत माता की जय से वातावरण गूंज उठा।
नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील कार्यालय पर एसडीएम नवीन प्रसाद ने ध्वजारोहण किया। तहसीलदार कर्ण सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव मौजूद रहे। सीमा शुल्क नौतनवा कार्यालय पर सहायक आयुक्त सुधीर त्यागी ने ध्वजारोहण किया।

सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सोनौली बार्डर पर स्थित एसएसबी चेकपोस्ट 22वीं वाहिनी इंस्पेक्टर अरुण कुमार पांडेय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर नेपाल राष्ट्र के अधिकारियों को मिठाई भेंट की। कोतवाल सोनौली अजीत सिंह ने नेपाल पुलिस को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भेंट की। सोनौली पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी वृजभान यादव ने ध्वजारोहण किया। उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष सुभाष जायसवाल, नगर अध्यक्ष बबलू सिंह, नीरज कुमार ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत सोनौली में नगर पंचायत अध्यक्ष हबीब खान ने झंडा फहराया गया।

खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के जवानों ने 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य पर नेपाल एपीएफ को भेंट स्वरूप मिठाईयां देकर एक दूसरे को बधाई दी। सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के कार्यवाहक कमांडेंट विप्लव दौलागजऊ ने बताया कि चंडीथान, हरदीडाली, खनुआ, सुंडी, डंडा हेड पर ध्वजारोहण के बाद नेपाल एपीएफ जवानों को भेंटस्वरूप मिठाईयां प्रदान की गई।

सिसवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल, प्रतिनिधि गिरिजेश जायसवाल ने झंडा फहरा कर नागरिकों को सम्मानित किया। चोखराज तुलस्यान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक रामदेव तुलस्यान व प्रधानाचार्य डॉ. शिवाजी सिंह,,महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, ठाकुर शिवकुमार सिंह, कन्या इंटरमीडिएट कॉलेज व राम प्रसाद सिंह डिग्री कॉलेज में रजनीश केडिया, प्रधानाचार्य मृगेंद्र सिंह, कुसुम सिंह ने ध्वजारोहण किया।

नौतनवा प्रतिनिधि के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय बैरवा बनकटवा में प्रधान प्रतिनिधि नंद किशोर यादव उर्फ परदेशी यादव, प्राथमिक विद्यालय करमहवा में ग्राम प्रधान राकेश चौधरी, प्राथमिक विद्यालय दुर्गापुर में ग्राम प्रधान रघुबर यादव, प्राथमिक विद्यालय चकदह में ग्राम प्रधान वीरेंद्र कुमार राजभर ने ध्वजारोहण किया।

मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक परिसर मिठौरा में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राहुल सागर, एडीओ पंचायत विनय पांडेय आदि मौजूद रहे। ग्राम सभा सिंदुरिया में स्थित प्राथमिक विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर ग्राम प्रधान केशव यादव, प्रेम सागर गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

परसामलिक प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाॅक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी अमित कुमार मिश्र व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार मद्धेशिया ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर नमन करते हुए ध्वजारोहण किया। बीआरसी पर खंड शिक्षा अधिकारी हेमंत कुमार मिश्र, बेलभार पंचायत व विद्यालय पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार पासवान ने ध्वजारोहण किया, बिषखोप ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बच्चूसिंह ने पंचायत भवन व विद्यालय पर ध्वजारोहण किया।
अड्डा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नईकोट, मुड़ेहरा के युवकों ने मनीष सिंह की अगुवाई में बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। डीजे साउंड पर राष्ट्रगीत के साथ भारत माता के जयकारे लगाते बाइक से युवकों की टोली क्षेत्र में भ्रमण किया। महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज अड्डा बाजार में प्रबंधक संजय कुमार मिश्र, जूनियर विद्यालय पर ग्राम प्रधान नरेंद्र सिंह, अड्डा पुलिस चौकी पर इंचार्ज मनीष कुमार त्रिपाठी, गजरही प्राथमिक विद्यालय पर अरुण कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार, दीवानी न्यायालय में सिविल जज अंकित कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र नाथ उपाध्याय, अनिल पासवान, प्रेम कुमार सिंह, अरविंद मिश्र आदि मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी कार्यालय पर एसडीएम शैलेंद्र गौतम ने ध्वजारोहण किया। क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर बीडीओ अतुल कुमार ने ध्वजारोहण किया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन विजयलक्ष्मी जायसवाल ने ध्वजारोहण किया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामप्रकाश सिंह ने महदेवा दूबे के मदरसे पर ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेटों ने हाथों में तिरंगा लेकर पैदल यात्रा निकाली व शहीद स्मारक पर सलामी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य शाकिर हुसैन, उपप्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट एसके गौड़ आदि मौजूद रहे।



------------------


600 मनरेगा मजदूरों में अंगवस्त्र वितरण किया

फरेंदा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र के पिपरा विश्वभंरपुर में ग्राम प्रधान विंद्रावती देवी व साधुसरन व खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार ने 600 मनरेगा मजदूरों में अंगवस्त्र का वितरण किया। इस दौरान सचिव अनुरोध कुमार व रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed