{"_id":"5d7d34808ebc3e016b6af069","slug":"incrochment-maharajganj-news-gkp321610717","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुल्डोजर के भय से खुद हटाने लगे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुल्डोजर के भय से खुद हटाने लगे अतिक्रमण
विज्ञापन
राजीव नगर में अपने मकानों को तोड़वाते लोग।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
बुल्डोजर के भय से खुद हटाने लगे अतिक्रमण
सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए भवनों को प्रशासन करा रहा ध्वस्त
पोकलेन मशीन के प्रयोग के बाद मलबा हटाने में जुटे एनएचएआई के कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आए भवनों को ध्वस्त करने के लिए दो दिनों तक चले अभियान के डर से शनिवार को तमाम लोग खुद ही भवन तोड़कर अतिक्रमण हटाने में जुट गए। उन्हें यह भय सता रहा था कि बुल्डोजर व पोकलेन मशीन से ध्वस्तीकरण में ज्यादा नुकसान होने के साथ ही कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
कार्रवाई के भय से फरेंदा व गोरखपुर मार्ग पर शनिवार को तमाम लोग अपने भवन को तोड़ते नजर आए। जिन भवनों को प्रशासन व एनएचएआई ने ध्वस्त कराया था, शनिवार को उसके मलबे को भी हटाने का कार्य जारी रहा। सड़क चौड़ीकरण को लेकर दो दिनों तक प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों की मौजूदगी में एनएचएआई से जुड़े कर्मियों ने पोकलेन मशीन लगवाकर सक्सेना चौक व उसके आसपास भवन ध्वस्त कराया। भवन ध्वस्त होने के बाद एनएचएआई के कर्मी शनिवार को मलबा हटाने में जुटे रहे। वहीं फरेंदा व गोरखपुर मार्ग पर लोग स्वयं अपने भवन पर हथौड़ा चलाते देखे गए। उनमें भय बना हुआ है कि जिस प्रकार एनएचएआई ने सक्सेना चौक पर भवनों को ध्वस्त कराया है, कहीं उसी प्रकार उनके भवनों को न करा दे। क्योंकि वह भवन ध्वस्त कराएगा तो ज्यादा क्षति होगी। इन सब आशंकाओं के बीच शनिवार को शहर में कहीं पोकलेन मशीन चलती नहीं दिखी। सड़क चौड़ीकरण के लिए एनएचएआई प्रशासन की तरफ से राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई भवनों पर निशान लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक अभी बड़ी संख्या में भवनों को ध्वस्त किया जाना है।
---------------
व्यापारियों ने पुलिस को दी तहरीर
महराजगंज। व्यापारी अनूप कुमार व कन्हैया लाल टिबड़ेवाल तथा भाजपा नेता गौतम तिवारी ने नगर में रहने वाले एक परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। इन लोगों ने परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।