{"_id":"691e2c6ecda0ae0e160dd31b","slug":"increasing-trips-on-external-routes-silence-on-local-routes-maharajganj-news-c-206-1-go11002-164644-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाहरी मार्गों पर बढ़ा रहे फेरे, लोकल रूट पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाहरी मार्गों पर बढ़ा रहे फेरे, लोकल रूट पर सन्नाटा
विज्ञापन
बुधवार दोपहर बस स्टेशन पर इंतजार करते मिले यात्री
महराजगंज। परिवहन निगम का महराजगंज डिपो बाहरी और लंबी दूरी के मार्गों पर बस सेवाओं में इजाफा कर रहा है लेकिन लोकल रूट पर बसों की किल्लत बनी हुई है। बुधवार दोपहर रोडवेज बस स्टेशन पर निचलौल व ठूठीबारी की तरफ जाने वाले यात्री बसों के इंतजार में बैठे दिखे।
बस का इंतजार रहे अरुण प्रजापति ने बताया कि रिश्तेदारी में निचलौल एक मांगलिक कार्यक्रम है। परिवार को पहुंचाने जा रहा था लेकिन आधे घंटे से बस नहीं मिल रही है। मंजेश पटेल ने बताया कि वह 15 मिनट पहले आए हैं। ठूठीबारी जाना है बस की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बस कब जाएगी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है। पूछताछ केंद्र पर बताया जा रहा है कि गोरखपुर डिपो की बस आने वाली है वही जाएगी। कब तक आएगी यह नहीं बताया जा रहा है।
वर्जन
-- -- -- -- -
निचलौल रूट पर महराजगंज डिपो की बसों का समय तय है। इस रूट पर गोरखपुर डिपो की कई बसें जाती हैं। दोपहर के समय थोड़ी देर हो सकती है लेकिन 2-2 घंटे के अंतराल पर गोरखपुर डिपो की सेवा प्रभावी है।
विज्ञापन
-सर्वजीत वर्मा, एआरएम।