फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increasing enrollment is the priority in the second phase of the 'School Chalo Abhiyan'.

Maharajganj News: स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण में नामांकन बढ़ाना प्राथमिकता

Mon, 29 Jun 2026 12:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Increasing enrollment is the priority in the second phase of the 'School Chalo Abhiyan'.
महराजगंज। एक जुलाई से परिषदीय स्कूलों में दूसरे चरण का स्कूल चलो अभियान शुरू होगा। 15 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान में अधिक से अधिक नामांकन करना ही सभी परिषदीय स्कूल व शिक्षकों का लक्ष्य होगा जिसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने स्वयं मोर्चा संभाल रखा है। उन्होंने बताया कि जनपद के कुल 44 स्कूल जिन्हें विशेष चेतावनी दी गई है उनके नामांकन पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है, लेकिन शिक्षकों के जिम्मे सौंपे गए कार्य नामांकन बढ़ाने में रोड़ा डालरहे जो पहले चरण के अभियान के तहत अप्रैल में दिख चुका है। एक तरफ नामांकन बढ़ाने के लिए रैलियां निकालने के निर्देश प्रभावी था तो दूसरी तरफ शिक्षक मतदाता सुची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया निपटा रहे थे। दूसरा चरण जो पहली जुलाई से चलना उससे पहले शिक्षक जनगणना की ड्यूटी में दायित्व निभा रहे ऐसे में यह देखने वाली बात होगी कि पहले चरण से कितना अधिक नामांकन दूसरे चरण में स्कूलों में होता है।
विज्ञापन


1500 से अधिक परिषदीय स्कूल संचालित
- जनपद में 1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों का संचालन हैं जिसमें नामांकन लगभग दो लाख के आसपास हैं। विभाग के मुताबिक जो कमी पहले चरण में रह गई उसे हर हाल में पूरा करना होगा। इसके लिए सभी स्कूल प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, प्रबंधन समिति व स्थानीय जनप्रतिनिधि का सहयोग लेना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर-घर देंगे शिक्षा की दस्तक
- परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए 15 जुलाई तक न सिर्फ प्रत्येक स्कूल से रैली निकाली जाएगी, बल्कि स्कूल से ड्राप आउट बच्चों की संख्या, डीबीटी, कायाकल्प, निपुण मिशन सहित अन्य सेवाओं की जानकारी अभिभावकों को देकर नामांकन बढ़ाने का सहयोग लेंगे। प्रत्येक दिन किसने कितने स्कूलों से संपर्क किया यह जानकारी अपडेट रखनी होगी।


स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण एक जुलाई से प्रभावी हो रहा है। अधिक से अधिक नामांकन करना, स्कूल की उपलब्धियों को अभिभावकों से जोड़ने की कवायद के लिए निर्देश हैं। 44 स्कूलों में 20 से कम नामांकन अप्रैल के अभियान में हुआ उन्हें विशेष निर्देश हैं और उनकी मानिटरिंग भी की जाएगी। सुरजीत सिंह, बीएसए, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed