फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increasing employment opportunities from commercial layer farms

Maharajganj News: काॅमर्शियल लेयर फार्म से बढ़ रहे रोजगार के अवसर

Mon, 28 Oct 2024 03:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 28 Oct 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
Increasing employment opportunities from commercial layer farms
महराजगंज। पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंडे की उत्पादकता को बढ़ाने के लिए जनपद में काॅमर्शियल लेयर फार्म स्थापित किया जाएगा। कुक्कुट विकास नीति के तहत काॅमर्शियल लेयर फार्म के छह इकाइयों पशुपालन विभाग ने स्वीकृति दी है। इनको वित्त पोषण के लिए बैंकों ने भी स्वीकार कर लिया है। 10 हजार पक्षी क्षमता वाले लेयर फार्म स्थापित करने के लिए तीन लाभार्थियों को दो करोड़ 10 लाख रुपया बैंकों ने ऋण दिया है। जबकि, तीन आवेदकों को ऋण देने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

जनमानस को प्रोटीन युक्त आहार के लिए अंडों की उत्पादकता पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश कुक्कुट विकास नीति के तहत कॉमर्शियल लेयर फार्म स्थापित किया जा रहा है। पशुपालन विभाग से संचालित इस योजना में जनपद के उद्यमियों ने रुचि दिखाई है। लेयर फार्म के कुल लागत का 70 प्रतिशत राशि बैंक से ऋण के माध्यम से प्राप्त होता है। जबकि, 30 फीसदी राशि अनुदान के रूप में प्राप्त होता है।
विज्ञापन

जनपद में 60 हजार, 30 हजार और 10 हजार पक्षियों के काॅमर्शियल लेयर फार्म के लिए पशुपालन विभाग को मिले आवेदन के सत्यापन के बाद छह आवेदन को स्वीकृत कर बैंकों को भेजा गया था। आवेदन को बैंकों ने वित्त पोषण के लिए स्वीकृत कर लिया है। लेयर फार्म के लिए तीन उद्यमियों के दो करोड़ 10 लाख रुपया ऋण दे दिया है। जबकि, तीन उद्यमियों को ऋण देने की प्रक्रिया जारी है। लेयर फार्म निचलौल के इटहिया, मदनपुर नौतनवां के चकदह, बृजमनगंज के दुबौलिया, परतावल के मठिया और पनियरा के रजौड़ा पंजुम में स्थापित किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना की पात्रता के लिए लाभार्थियों को कॉमर्शियल लेयर फार्म के लाभार्थी प्रदेश का निवासी होना चाहिए। 10 हजार लेयर इकाई के लिए एक एकड़, 30 हजार काॅमर्शियल इकाई के लिए 25 एकड़ और 60 हजार काॅमर्शियल लेयर इकाई के लिए चार एकड़ जमीन होनी चाहिए। लेयर फाॅर्म के लिए आवेदन पशुपालन विभाग के पोर्टल पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed