{"_id":"5bb11af2867a557f624a0c95","slug":"increasing-demand-for-honorarium-of-chefs","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसोइयों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोइयों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
रसोइयों ने की मानदेय में वृद्धि की मांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को रसोइया फ्रंट समिति की जिला इकाई के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मानदेय में वृद्धि की मांग उठी। साथ ही पाल्य की व्यवस्था समाप्त कराने के बारे में भी चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जिले में रसोइयों द्वारा परिषदीय स्कूलों की साफ सफाई के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण भोजन तैयार कर बच्चों को खिलाया जाता है। रसोइयों को उनकी मेहनत के बदले में शासन द्वारा मानदेय में वृद्धि के संबंध में अब तक विचार नहीं किया गया। पाल्य की संख्या के आधार पर रसोइयों की तैनाती हो रही है। छात्रों की संख्या कम होने पर रसोइयों को निकाल दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि निकाली गईं रसोइयों को काम पर वापस नहीं लिया गया तो संगठन की ओर से आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान परतावल ब्लॉक अध्यक्ष रामसेवक, जालंधर प्रसाद, हेवंता, राधिका, अदालती, संगीता, गायत्री, दुर्गावती, श्रीपत, महेश, उर्मिला, माया, मिथिला, कौशल्या आदि मौजूद रहीं।