{"_id":"69a5e4c8e4a87dc9e609ec3a","slug":"increased-sales-of-chips-and-papads-along-with-colors-and-gulal-maharajganj-news-c-206-1-go11002-172678-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रंग-गुलाल के साथ चिप्स पापड़ की बढ़ी बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रंग-गुलाल के साथ चिप्स पापड़ की बढ़ी बिक्री
विज्ञापन
रंगी-अबीर की सजीं दुकानें।
महराजगंज। रंगभरी होली बुधवार मनाई जाएगी। इसको लेकर बाजारों में लोगों ने जमकर खरीदारी की। रंग-अबीर, पिचकारी, गुझिया, नमकीन की दुकानों पर लोग खरीदारी करते दिखे।
घर-घर मेहमानवाजी के इंतजाम लगभग पूरे हो चुके हैं। इस बार गुझिया की मिठास के साथ स्नैक्स जायका बदलेंगे। स्नैक्स के रूप में साबूदाना पापड़ व आलू पापड़ की बिक्री सर्वाधिक हुई। 100 से लेकर 200 रुपये में छोटे पैकेट बिके। उड़द दाल से बनने वाले पापड़ अलग-अलग रेंज में बिके।
जिला मुख्यालय रोडवेज बस स्टेशन के निकट चिप्स- पापड़ की दुकान लगाने वाले पिंटू जायसवाल ने बताया कि इस बार वह लगभग 40 हजार के पापड़ चिप्स पैकेट लाए थे जो लगभग बिक चुका कुछ ही पैकेट शेष हैं वह भी होली तक बिक जाएंगी। बलिया नाला पुल के निकट माल से खरीदारी कर निकल रही अंशिका व रोशनी पटेल ने बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा में व्यस्तता के कारण घर पर पापड़ चिप्स नहीं बना सके।
विज्ञापन
होली के दिन आने वाले मेहमानों का लुत्फ़ बढ़ाने के लिए माल से चार पैकेट साबूदाना पापड़ पैक खरीदें हैं। अलग साइज का अलग रेट था। सबसे महंगे साबूदाना व आलू से तैयार पापड़ पैकेट बिक रहे। सस्ते पापड़ में चावल के आटा से तैयार होने वाले कचरी व पापड़ सस्ते रेंज के रहे।
शास्त्री नगर वार्ड की कंचन व रोहिणी ने बताया कि उनके यहां 15 दिन पहले पापड़ व चिप्स तैयार हो चुके हैं। बेकर्स से भुजिया व ड्राई समोसा पैक खरीदा गया है। फरेंदा हाइवे पर बेकर्स की दुकान संचालित करने वाले कृष्णा ने बताया कि ब्रांड वाले ड्राई समोसे व कचौरियों की सर्वाधिक बिक्री हुई। 250 ग्राम ड्राई समोसे का पैकेट 95 रुपये से 100 रुपये के बीच बिका।