फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increased awareness among people, less vaccine is available

लोगों में बढ़ी जागरूकता, वैक्सीन पड़ रही कम

Fri, 25 Jun 2021 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
Increased awareness among people, less vaccine is available
लोगों में बढ़ी जागरूकता, वैक्सीन पड़ रही कम
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना से बचाव के लिए टीका जरूरी है। इस संदेश का असर अब गांव में दिखने लगा है। लोगों की जागरूकता इतनी बढ़ी है कि व्यवस्था कम पड़ रही है। गांव में प्रत्येक दिन केंद्र पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इससे टीका लगाने वाले कर्मियों को दुश्वारियां झेलनी पड़ती है। हालत ये है कि केंद्र पर कर्मी जितना टीका लेकर पहुंचते हैं, उससे ज्यादा भीड़ जुट जाती है। कतार में खड़े लोग टीका लगने का इंतजार करते हैं। आशा एवं आंगनबाड़ी गांव में भ्रमण कर लोगों को केंद्र तक लाने में मदद करती हैं।
पनियरा ब्लॉक के सतगुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में 14 जून से टीका लग रहा है। गांव के सभी लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। आंकड़ों के अनुसार प्रत्येक दिन टीकाकरण की संख्या में इजाफा हो रहा है। सीएचओ आकांक्षा रंजन ने बताया कि 14 जून को 50, 15 जून को 40, 16 जून को 90, 17 जून को 250, 18 जून को 141, 19 जून को 200, 21 जून को 100, 22 जून को 240, 23 जून को 172, 24 जून को 156 लोगों को टीका लगा है। 1439 लोगों को टीका लग चुका है। शुक्रवार को केंद्र पर टीम में शामिल एएनएम अशर्फी, श्याम सुंदरी, नीलम सुबह 10:30 बजे पहुंचीं। इसके पहले लोगों की लंबी कतार लग गई थी। धूप-छांव की वजह से लोगों को थोड़ी कम परेशानी महसूस हुई। गांव के प्रमोद कुमार, सबुना देवी, प्रदीप, अभिमन्यु, शशि प्रभा, दीनदयाल अग्रहरि, सोहन, दीनानाथ आदि ने बताया कि टीका लगने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई। केंद्र एक होने की वजह से तेजी से टीका नहीं लग पा रहा है। अनिल निषाद, अशोक, अश्वनी, रिंकू, अरविंद ने बताया कि भीड़ इतनी हो गई थी कि बिना टीका लगवाए घर जाना पड़ता।
विज्ञापन

इन्होंने संभाला मोर्चा
आंगनबाड़ी शीला चौहान, मंशा गुप्ता, रीना, तनेजा सबनम, गुड्डी एवं सहायिका संभा, सुमित्रा केतकी, चानमती, वंदना, सफाईकर्मी संगीता देवी लोगों को जागरूक करने में जुटी रहीं। आशा कार्यकर्ता सुजाता, सरिता, शकुंतला, विमला, उर्मिला, उषा, शांति, नीतू, अनिता गांव में घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए बुलाने में लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव की प्रोफाइल
गांव आबादी 6439 है, मतदाता 4365 हैं। पुरुष 2348, महिला 2017, युवा 1550, बुजुर्ग 798 हैं। पुरुष साक्षरता 75 प्रतिशत एवं महिला 46 प्रतिशत है। सरकारी नौकरी में 5 प्रतिशत लोग हैं। अन्य लोग मजदूरी एवं खेती करते हैं।

गांव के लोग टीकाकरण के प्रति उत्साहित हैं। इसमें बुजुर्ग महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। किसी को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। सब लोग बेहिचक टीका लगवा रहे हैं।
मनोज कुमार, ग्राम प्रधान
टीम गांव में पहुंचकर टीका लगा रही है। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी को दायित्व के प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
डॉ. आईए अंसारी, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed