फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increase in sore throat and viral patients

Maharajganj News: गले में खराश और वायरल के बढ़े मरीज

Fri, 02 Aug 2024 03:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 02 Aug 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Increase in sore throat and viral patients
महराजगंज। मौसम बदल रहा है। इससे गले में खराश के साथ बुखार हो रहा है। नियमित दवा का सेवन करने पर ठीक होने में एक सप्ताह से अधिक का समय लग जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना खराश और बुखार से पीड़ित 25 से 30 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सावन के महीने में गर्मी व उमस अधिक हो रही है। हल्की बारिश व बूंदाबांदी के बाद धूप निकल जा रही है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 900 मरीज आए। इनमें ज्यादातर लोग खांसी, वायरल बुखार और गले में खराश के रहे। डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव की वजह से बुखार, गले में खराश व नजला होने के मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

बारिश ठीक से नहीं होने के कारण गर्मी और उमस बढ़ने से पसीना आने से चिपचिपाहट बन रही है। इससे नजला, खांसी और बुखार के मरीज बढ़े हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। मोहनापुर निवासी योगेंद्र ने बताया कि चार दिन से बुखार आ रहा है। पहले गले में दर्द हुआ था। इसके बाद खांसी हो रही है। अस्पताल में डाॅक्टर को दिखाकर दवा ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में दवाएं पर्याप्त हैं। सभी मरीजों का बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। वायरल फीवर व गले में खराब के मरीज अधिक आ रहे हैं।
-डॉ. एपी भार्गव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

बचाव

-गर्मी व पसीने में हो तो कुछ देर बाद पानी पीएं।

-धूप व गर्मी से बचाव के लिए सिर पर कपड़ा या टोपी लगाएं।

-साफ-सफाई का ध्यान रखें।

-चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
-ज्यादा ठंडा पानी या शीतल पेय न पीएं।

-बासी भोजन का सेवन न करें।

-ताजा और हल्का सुपाच्य भोजन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed