{"_id":"6666ecb880ccbd08ad083559","slug":"increase-in-patients-of-diarrhea-along-with-fever-cold-and-cough-maharajganj-news-c-206-1-go11002-124356-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बुखार, नजला और खांसी के साथ डायरिया के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बुखार, नजला और खांसी के साथ डायरिया के बढ़े मरीज
Mon, 10 Jun 2024 05:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 10 Jun 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
महराजगंज। गर्मी और लू के चलते जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सबसे ज्यादा बुखार, नजला, खांसी और डायरिया के मरीज आ रहे हैं। सोमवार को करीब 800 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर उनको सतर्कता बरतने की सलाह दी।
तीन दिन से मौसम में कुछ बदलाव हुआ है। सुबह के समय थोड़ी राहत तो 10 बजे के बाद तेज गर्मी का एहसास होने लग रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ने लगा है। सोमवार को सुबह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीज पहुंचने लगे थे। आलम यह रहा कि दोपहर करीब दो बजे तक 800 मरीज ओपीडी में पहुंच चुके थे। पर्चा काउंटर से डॉक्टर के कक्ष तक मरीज ही दिख रहे थे।
इसमें अधिकतर उल्टी, दस्त, वायरल फीवर, शरीर में दर्द, नजला, खांसी से पीड़ित मिले। कुछ डिहाइड्रेशन की समस्या से परेशान मिले। चिकित्सकों ने उनका चेकअप कर उचित परामर्श के साथ दवाएं लिखीं। डॉक्टरों ने तेज धूप में न निकलने, ठंडे पानी और इलेक्ट्राल पाउडर का सेवन करने की सलाह दी। तली भुनी चीजें खाने से बचने की बात कही।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि अधिकांश बच्चों की समस्याएं ज्यादा दिखी। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए यह जल्दी बीमार होते हैं। बड़ों में भी गर्मी जनित रोगों की अधिकता देखी गई। जांच के बाद सभी को दवाएं दी गई हैं और एहतियात बरतने की सलाह भी दी गई।