फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Incoming feeder blast, power outage for seven hours

Maharajganj News: इनकमिंग फीडर ब्लास्ट, सात घंटे गुल रही बिजली

Tue, 04 Mar 2025 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Mar 2025 09:06 PM IST
विज्ञापन
Incoming feeder blast, power outage for seven hours
महराजगंज। जिला मुख्यालय स्थित सब स्टेशन पर मंगलवार की दोपहर इनकमिंग फीडर ब्लास्ट होने से पूरे मुख्यालय समेत कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 12 बजे से शाम सात बजे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोपहर में जिला मुख्यालय में स्थित सब स्टेशन का इनकमिंग फीडर के ब्लास्ट होने से सबसे ज्यादा दिक्कत जिला मुख्यालय, कलक्ट्रेट, विकास भवन, एआरटीओ कार्यालय, तहसील और जिला अस्पताल में हुई। इन दफ्तरों में बिजली के अभाव में ऑनलाइन सेवाएं बाधित रही। इससे लोगों को जरूरी कार्यों में कठिनाई हुई। शास्त्री नगर मोहल्ले की गीता देवी ने बताया कि वह गेहूं पिसाने के लिए आटा चक्की पर गई थीं, लेकिन बिजली न होने के कारण परेशानी हुई।
विज्ञापन

शास्त्री नगर निवासी आकाश ने बताया कि किसान रजिस्ट्रेशन कराने गया था, लेकिन बिजली न होने के कारण काम नहीं हो सका। अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ई शैलेन्द्र गौतम ने बताया कि जिला मुख्यालय पर स्थित सब स्टेशन का इनकमिंग फीडर ब्लास्ट होने के कारण बिजली आपूर्ति में कुछ दिक्कत रही। इसे ठीक कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed