फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   'Incidents of women harassment increased in the state'

‘प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ीं’

Fri, 22 Oct 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Incidents of women harassment increased in the state'
बागापार में सपा का महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन उपस्थित महिलाएं। - फोटो : MAHARAJGANJ
‘प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ीं’
विज्ञापन

समाजवादी महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलीं लीलावती
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सभा बागापार के बुद्ध विहार प्रांगण में बृहस्पतिवार को समाजवादी महिला सभा के बैनर तले महिला जागरूकता कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने कहा कि नारी सुरक्षा, सम्मान, प्रोत्साहन से ही मजबूत समाज का निर्माण होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ गई हैं। सरकार इसे रोकने में नाकाम है।
उन्होंने कहा कि सपा ही महिलाओं के लिए बेहतर कार्य कर सकती है। भाजपा सरकार ने महिला सुरक्षा के प्रति ध्यान नहीं दिया। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 1090, समाजवादी एंबुलेंस 102,108, समाजवादी पेंशन व कन्या विद्या धन योजना की शुरुआत की गई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने इन योजनाओं को बंद कर दिया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि सपा सरकार बनी तो समाजवादी पेंशन शुरू कर महिलाओं को 2000 रुपये प्रति माह दिया जाएगा। रोडवेज बस में छात्राओं व महिलाओं का किराया माफ कर दिया जाएगा। कन्या विद्या धन योजना फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सर्वाधिक सम्मान सपा सरकार में किया गया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से अपील की कि बूथ-बूथ पर पहुंचकर महिलाओं को जोड़कर सपा सरकार बनाने का संकल्प लें। महिला सभाकी जिलाध्यक्ष गीता रत्ना पासवान ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. गुंजन यादव, बिंदा देवी, शीला गौतम, अमीरून निशा, नईमा देवी, नीलम पांडेय, राजेश यादव, विंद्रेश कन्नौजिया, श्रीपत आजाद, शमीम खान, अमरजीत साहनी, दिलीप शुक्ला, विद्या सागर यादव, रफीउल्ला, कुंदन सिंह, सतपाल यादव, बलराम यादव, राधेश्याम मौर्य, इजहार, जाबिर, विनय प्रताप, प्रदीप त्रिपाठी, उमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया
परतावल। सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा का परतावल चौराहे पर पनियरा विधानसभा क्षेत्र की महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका पांडेय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस दौरान अमरनाथ यादव, विनय कुमार पांडेय, कमलावती, जगदंबा देवी, इसरावती आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed