{"_id":"6ae3ad5f30fbc7f80c0ff50f","slug":"incidents-in-various-villages-within-the-nichlaul-tehsil-area-maharajganj-news-c-206-1-mhg1038-188181-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: खेत और घर में चार लोगों को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: खेत और घर में चार लोगों को सांप ने डसा
विज्ञापन
निचलौल। तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में चार लोगों का बृहस्पतिवार को सांप ने डस लिया। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, निचलौल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है। इनमें एक युवती को अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया था। चिकित्सक के अनुसार, सभी मरीजों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार, बरगदवा थाना क्षेत्र के सिहाभार गांव निवासी सोनमती देवी (50) पत्नी कुंडल खेत में काम करने गई थीं। इसी दौरान उन्हें किसी जहरीले सांप ने डस लिया। वहीं, निचलौल थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी करीना चौधरी (17) पुत्री श्रवण चौधरी घर में काम कर रही थीं। इसी दौरान सर्पदंश से उनकी हालत बिगड़ गई। अचेत होने पर परिजन उन्हें निजी वाहन से सीएचसी निचलौल पहुंचाया।
इसके अलावा चंदा गूलरभार निवासी जोगिंदर (37) पुत्र रामाश्रय खेत में काम करने के दौरान सांप के डसने से घायल हो गए। वहीं, ठूठीबारी थाना क्षेत्र के डुमरी इटहिया गांव निवासी रंजीता यादव (32) पत्नी जयप्रकाश यादव को घर के पीछे किसी जहरीले सांप ने डस लिया। चारों को परिजनों ने सीएचसी निचलौल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएचसी की इमरजेंसी में तैनात डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि सर्पदंश के सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर है। नियमानुसार, सर्पदंश की आशंका वाले मरीजों को छह घंटे तक निगरानी में रखा जाता है। इस दौरान सिरदर्द, उल्टी या आंखों के सामने अंधेरा छाने जैसे लक्षण सामने आने पर मरीज की स्थिति के अनुसार एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) दिया जाता है।