फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Incidentally, the sun will set the sun today

अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगी महिलाएं

Tue, 13 Nov 2018 01:03 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Tue, 13 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
Incidentally, the sun will set the sun today
अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य देंगी महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य मंगलवार की शाम को दिया जाएगा। इस बीच सोमवार को छठ पर्व के प्रति नगर सहित ग्रामीण अंचलों के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। अधिकांश घरों में महिलाएं तथा पुरुष पूजन सामग्री जुटाने में व्यस्त दिखे। सोमवार को महिलाओं ने पूरे दिन व्रत रखकर रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद खीर का सेवन किया। मंगलवार को दिन भर महिलाएं व्रत रहकर शाम में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। 
विज्ञापन


उधर, नगर में रहने वाले भी उत्साह से सोमवार को छठ पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। छठ पर्व के मद्देनजर नगर पालिका, विभिन्न समितियों सहित आम लोगों ने बलिया नाला व अन्य छठ घाटों की सफाई की। मंगलवार को छठ पूजा के मद्देनजर नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में वस्त्र, फलफूल, सूप, दउरी आदि खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। इसके कारण पूरे दिन यातायात जाम की स्थिति बनी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों से आई हुई महिलाओं ने पूजन सामग्रियों के अलावा साड़ी व अन्य जरूरत के सामानों की खरीदारी की। नगर के प्रमुख बाजारों में देर शाम तक दुकानों पर भीड़ लगी रही। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल के जवान भी जगह-जगह मुस्तैद रहे। नगर के बस स्टैंड, सक्सेना चौक, बलिया नाला, कोतवाली रोड, कॉलेज रोड, चिउरहां मार्ग पर दिनभर याताजाम की स्थिति बनी रही। जाम हटाने के लिए पुलिस के जवान मशक्कत करते रहे। जिले में विभिन्न स्थानों पर समितियों द्वारा छठ घाटों व आने-जाने वाले मार्ग विद्युत उपकरणों से सजाए गए हैं।  सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया छठ घाट पर पहुंचे। विधायक ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करें। इस दौरान राम बेलास पटेल, संजीव शुक्ल, रमेश पटेल, प्रदीप गौड़, प्रमोद मोदनवाल, प्रधान रंजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed