{"_id":"6ae65502d3c7716e62028e8e","slug":"incident-near-nautanwa-railway-station-a-formal-complaint-has-been-filed-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-188286-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ई-रिक्शा चालक को मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
विज्ञापन
नौतनवा। सोनौली थाना क्षेत्र के राहुल नगर वार्ड निवासी शिवजीत कुमार पुत्र रामवृक्ष ने नौतनवा स्टेशन के पास कुछ लोगों द्वारा मारपीट कर 1700 रुपये छीन लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने नौतनवा थाने में तहरीर दी है।
पीड़ित शिवजीत का कहना है कि वह नौतनवा कस्बे में ई-रिक्शा चलाकर अपनी जीविका चलाते हैं। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे वह रेलवे स्टेशन के पास सवारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो अन्य ई-रिक्शा चालक आ गए। तीनों चालकों के बीच सिगरेट पीने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वाद-विवाद के दौरान ही उन चालकों ने शिवजीत को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और उनके पास मौजूद 1700 रुपये भी छीनकर भाग गए।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।