{"_id":"6af37e87e5799d2281054856","slug":"incident-in-koiriya-tola-boxes-were-found-broken-in-a-field-300-metres-from-a-house-with-clothes-scattered-about-maharajganj-news-c-206-1-mhg1036-188928-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: सेंध काटकर घर में घुसे चोर 4 लाख के जेवर और कीमती सामान उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: सेंध काटकर घर में घुसे चोर 4 लाख के जेवर और कीमती सामान उड़ाया
विज्ञापन
चिउटहा। सिंदुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लक्ष्मीपुर एकडंगा के कोइरिया टोला में सोमवार की रात दीवार में सेंध काटकर चोर घर में घुसे चोर करीब चार लाख रुपये के जेवर, कीमती कपड़े और अन्य सामान उड़ा ले गए। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पीड़ित राम बहादुर मौर्य ने तहरीर में बताया कि सोमवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। मंगलवार सुबह उनकी पुत्री रागिनी मौर्य की नींद खुली तो घर की पश्चिमी दीवार में सेंध कटी देखकर वह घबरा गई। उसने तत्काल परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी। घर के अंदर जाकर देखा गया तो जेवर रखने वाले दो छोटे बक्से गायब थे। इसके अलावा दो बड़े बक्सों में रखा कीमती सामान भी चोर उठा ले गए थे। पीड़ित के मुताबिक, चोरी गए जेवर और सामान की कीमत करीब चार लाख रुपये है।
इसी बीच ग्रामीणों ने घर से करीब 300 मीटर दूर बक्से और कपड़े पड़े होने की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो वहां बक्से टूटे पड़े थे और कपड़े इधर-उधर बिखरे हुए थे। आशंका है कि चोरों ने बक्सों से कीमती सामान निकालने के बाद उन्हें रास्ते में फेंक दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की जांच-पड़ताल की। पीड़ित ने सिंदुरिया थाने में तहरीर देकर कार्रवाई और चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष अनूप कुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।