{"_id":"6af4d281b621de7cec0be115","slug":"incident-at-bargadwa-bazaar-the-injured-are-undergoing-treatment-maharajganj-news-c-206-1-mhg1018-189034-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दुकान हटाने के विवाद में मारपीट, तीन घायल, चार पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दुकान हटाने के विवाद में मारपीट, तीन घायल, चार पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
ठूठीबारी। बरगदवा बाजार तिराहे पर फल की दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। यह विवाद देखते-ही-देखते मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे और रॉड से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया।
बरगदवा थाना क्षेत्र के मंगलापुर निवासी त्रिपुरारी यादव ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि वह बरगदवा तिराहे पर फल की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। 10 नवंबर की रात करीब नौ बजे वह छठ पर्व के लिए अपनी दुकान के सामने एक स्कूल की बाउंड्री से सटाकर फल की दुकान लगा रहे थे। इसी दौरान बेचन उर्फ गुड्डू रौनियार अपने परिवार के भास्कर, राजन और सूरज के साथ मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग दुकान हटाने और वहां दुकान नहीं लगाने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।
तहरीर के अनुसार, बीच-बचाव करने पहुंचे सुरेंद्र यादव, गोरख यादव और अशोक यादव पर भी लाठी-डंडे और रॉड से हमला किया गया। इसमें तीनों को सिर में चोटें आईं। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में बरगदवा थानाध्यक्ष धनंजय राय ने बताया कि बेचन उर्फ गुड्डू रौनियार, भास्कर, राजन रौनियार और सूरज रौनियार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।