फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Incentive amount will not be given without uniform

Maharajganj News: बिना वर्दी प्रोत्साहन राशि नहीं मिलेगी

Fri, 24 Oct 2025 01:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Incentive amount will not be given without uniform
महराजगंज। रोडवेज के चालक और परिचालक जबतक वर्दी में नहीं होंगे तबतक उन्हें प्रोत्साहन राशि नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

छठ पर्व पर लोग अपने गांव घर पहुंच रहे। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए परिवहन निगम ने चालक-परिचालक की छुट्टियां रद्द करते हुए प्रोत्साहन योजना प्रभावी कर रखी है। यह 30 अक्तूबर तक योजना चलेगी। इस समय अवधि में बिना अवकाश 300 किमी यात्रा हर दिन कराने पर चालक-परिचालक 4800 रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में प्राप्त कर सकेंगे। 18 से प्रभावी इस प्रावधान के साथ चालक-परिचालक के वर्दी में होने की शर्त भी जोड़ी गई है। डिपो से निकलने व लौटने पर चालक-परिचालक वर्दी में अपनी फोटो डिपो इंचार्ज को उपलब्ध कराएंगे। वहीं क्षेत्रीय कार्यालय चालक-परिचालक वर्दी में चल रहे अथवा नहीं इसकी जांच के लिए टीम भी गठित हुई है।

महराजगंज डिपो में कुल 76 रोडवेज की बसें संचालित हैं। इसमें 20 बसें ऐसी हैं जो लंबी दूरी के लिए संचालित होती है जिनकी प्रति दिन की रनिंग लगभग 400 किमी से अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed